
बीकानेर में लूट... फाजिल्का भाग रहे थे बदमाश चेकिंग में पकड़े गए, 13.80 लाख कैश बरामद
AajTak
राजस्थान के बीकानेर से लाखों की लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपी फाजिल्का पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख 80 हजार रुपए बरामद किए हैं. पकड़े गए आरोपियों पर बीकानेर में भी मामला दर्ज हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पंजाब राज्य के फाजिल्का जिले में स्थित अबोहर क्षेत्र में राजस्थान के साथ लगते राजपुरा बैरियर पर फाजिल्का पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 13 लाख 80 हजार रुपए की नगदी भी बरामद की है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई सख्ती के दौरान चेकिंग करते हुए यह बरामदगी हुई है.
पुलिस ने खुलासा किया है कि बरामद हुआ पैसा लूट का है. आरोपियों ने बीकानेर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद आरोपी वहां से फरार होकर फाजिल्का की तरफ जा रहे थे. मगर, रास्ते में पुलिस चेकिंग के दौरान वे पकड़े गए.
यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर को बना दिया ATGM कैरियर, क्या PAK सीमा पर काम आएगी ये देसी तकनीक?
राजस्थान की तरफ से आ रही थी कार
मामले की जानकारी देते हुए बलुआना देहाती के डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंटरस्टेट नाकाबंदी की गई थी. इस दौरान राजस्थान की तरफ से आती हुई स्विफ्ट गाड़ी दिखाई दी. उस कार को रोककर चेक किया गया, तो गाड़ी से 13 लाख 80 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई.
गाड़ी सवार तीन लोगों से जब इस रकम के बारे में पूछताछ की गई, तो वे गोलमोल जबाव देने लगे. फिर सख्ती बरतने के बाद आरोपियों ने कबूल किया कि पुलिस द्वारा उनकी गाड़ी से बरामद किए गए पैसे लूट के हैं. आरोपियों ने बताया कि वे बीकानेर में एक सेठ से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए थे.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










