
'पति की आंखों से खून बह रहा था...', कश्मीर में आतंकी हमले की शिकार महिला टूरिस्ट की आपबीती
AajTak
फरहा उस घटना को अब तक नहीं भूला पाई हैं. उन्होंने आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले और फायरिंग की घटना का आंखों देखा हाल बताया. साथ ही आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की और अपने पति के इलाज के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगाई.
पिछले दिनों कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों द्वारा की गई फायरिंग में जयपुर का दंपति घायल हो गया था. इस घटना में घायल महिला फरहा गुरुवार को जयपुर पहुंची. जयपुर पहुंचने पर फरहा को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका सीटी स्कैन भी हुआ और ड्रेसिंग की गई. फरहा के पति तबरेज भी इस घटना में घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए चेन्नई रेफर किया गया है.
फरहा उस घटना को अब तक नहीं भूला पाई हैं. फरहा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले और फायरिंग की घटना का आंखों देखा हाल बताया. साथ ही आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग भी की और अपने पति के इलाज के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगाई.
दरअसल, कश्मीर के अनंतनाग में घूमने गए राजस्थान के एक दंपति पर 18 मई को आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी. इसमें पति-पत्नी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. अब पीड़ित महिला ने मीडिया में आकर घटना के बारे में विस्तार से बताया है.
फरहा ने कहा, "मैं और मेरे पति 13 मई को घूमने के लिए कश्मीर गए थे. मैं अपने पति से कह रही थी कि सब लोग कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हैं, लेकिन यहां तो सब आम शहरों जैसा ही है. हमारे रिश्तेदार भी इस ट्रिप पर हमारे साथ घूमने गए हुए थे. 18 मई को, हम सभी लोग अपने होटल पहुंचे थे. मैं और मेरे पति सबसे पीछे थे. तभी फायरिंग हुई और मेरे पति को गोली लगी, फिर मुझे भी गोली लगी."
'पति की दोनों आंखें खराब हो गईं'
पीड़िता ने आगे कहा, ''मैंने देखा कि फायरिंग के दौरान मेरा बेटा डर की वजह से जाकर कुर्सी के पीछे छिप गया. मैं अपने बच्चे को बचाने के लिए भागी तो एक गोली मुझे तब लग गई. इस दौरान मैंने अपने पति को देखा तो उनकी दोनों आंखों से खून बह रहा था. मेरे कंधे में से खून बह रहा था. हम दोनों चीख रहे थे, रो रहे थे. इसके बाद हमारे रिश्तेदार होटल से बाहर आए और हमें अस्पताल लेकर गए. वहां से हमें फोर्स दूसरे अस्पताल लेकर गई. वहां हमारा बहुत ध्यान रखा गया. मेरे पति की पांच घंटों तक आंख और नाक की सर्जरी हुई.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








