
पाकिस्तान में 50 डिग्री, राजस्थान में 49 तक पहुंचा पारा, जानें- गर्मी से कब तक राहत मिलने के आसार
AajTak
भारत का बड़ा हिस्सा गुरुवार को लगातार सातवें दिन लू की चपेट में रहा. वहीं राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक देश में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है. वहीं उत्तर भारत के आठ राज्यों में पारा 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. गुजरात में भी पारा 45 के पार है. पाकिस्तान की बात करें तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है.
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. लू और हीटवेव के कहर के सामने लोग बेबस नजर आ रहे हैं. भारत का बड़ा हिस्सा गुरुवार को लगातार सातवें दिन लू की चपेट में रहा. वहीं राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक देश में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है. वहीं उत्तर भारत के आठ राज्यों में पारा 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. गुजरात में भी पारा 45 के पार है. पाकिस्तान की बात करें तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है. गुरुवार को पड़ोसी मुल्क का तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया.
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 16 स्थानों पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि प्रचंड गर्मी की लहर अभी कम से कम पांच दिनों तक और जारी रहेगी. राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है. गुरुवार को चुरू में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 47.8 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री दर्ज किया गया.
बाड़मेर शहर में भीषण गर्मी के चलते दो महिलाएं चक्कर खाकर सड़क पर ही गिर पड़ी. आसपास के लोगों ने महिलाओं को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया तो दूसरी तरफ बालोतरा जिले के पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में गर्मी से दो मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां पंजाब निवासी 41 वर्षीय शिंदरसिंह नामक मजदूर की मौत हो गई.
मध्य प्रदेश और गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ रहा पारा
मध्य प्रदेश के गुना में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री, गुजरात के अहमदाबाद में 45.9 डिग्री, उत्तर प्रदेश के उरई में 45 डिग्री, पंजाब के बठिंडा और हरियाणा के सिरसा में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई लेकिन साल के इस समय के लिए यह सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा. आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










