
Shah Rukh Khan Discharged: शाहरुख हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, मुंबई ले जाने को चार्टर्ड प्लेन तैयार, कुछ देर में होंगे रवाना
AajTak
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. डीहाइड्रेशन की वजह से कल दोपहर में शाहरुख को अहमदाबाद की केडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. एक्टर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार्टर प्लेन से मुंबई के लिए रवाना होंगे.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है. किंग खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. एक्टर को डीहाइड्रेशन की वजह से कल (बुधवार) दोपहर में अस्पताल में एडमिट कराया गया था. शाहरुख अहमदाबाद की केडी हॉस्पिटल में एडमिट थे. अब बताया जा रहा है कि एक्टर की सेहत में सुधार है. डिस्चार्ज के बाद शाहरुख अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेन लेकर मुंबई रवाना होंगे.
मैनेजर ने दिया था अपडेट
शाहरुख खान की हेल्थ को लेकर हाल ही में उनकी मैनेजर पूजा डडलानी ने अपडेट दिया था. किंग खान की मैनेजर ने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि शाहरुख की तबीयत अब पहले से काफी हद तक बेहतर है. पूजा ने लिखा-मैं मिस्टर खान के सभी वेल विशर्स और फैन्स से ये बात कहना चाहती हूं कि उनकी तबीयत पहले से अच्छी है. आप सभी के प्यार, प्रार्थनाएं और कन्सर्न के लिए शुक्रिया.
मैच के दौरान बिगड़ी थी हालत
शाहरुख खान के फैंस को उस समय सदमा लग गया था जब खबर आई कि वो अस्पताल में भर्ती किए गए हैं. शाहरुख 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और हैदराबाद सरराइजर्स (HR) के बीच हो रहा मैच देख रहे थे. शाहरुख इस मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए दो दिन से अहमदाबाद में रहे. वो मैदान में भी उतरे, लेकिन गर्मी की वजह से उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई. एक्टर डीहाइड्रेशन का शिकार हो गए.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






