
BJP और बिहार की अगली सरकार से जुड़ी प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी में बंगाल वाली बात क्यों नहीं?
AajTak
प्रशांत किशोर की तरफ से दो चुनावी भविष्यवाणियां सामने आई हैं. एक लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी, और दूसरी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर - और उनका दावा है कि दोनों बातें 2021 के बंगाल चुनाव के नतीजों की तरह ही सच साबित होंगी.
PK के नाम से मशहूर हो चुके प्रशांत किशोर फिलहाल किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए चुनाव कैंपन नहीं कर रहे हैं. वो बिहार में अपना जन सुराज अभियान चला रहे हैं - फिर भी लोकसभा चुनाव 2024 के संभावित नतीजों को लेकर खासे चर्चा में हैं - और एक इंटरव्यू में अपने दावे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं.
प्रशांत किशोर का कहना है कि बीजेपी की सीटों को लेकर उनकी भविष्यवाणी वैसे ही सही साबित होगी, जैसे 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने पर हुई थी. खास बात ये है कि तब भी प्रशांत किशोर ने बीजेपी की सीटों को लेकर ही भविष्यवाणी की थी - हालांकि, तब प्रशांत किशोर ने बीजेपी को लेकर ये कहा था कि 2024 में हराना असंभव नहीं है.
पीके का दावा है कि 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो बीजेपी की सीटें 300 पार होंगी. पीके का ये दावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कैंपेन 'अबकी बार, 400' से 100 सीटें कम आने की बात कर रहा है.
अगले साल बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, और प्रशांत किशोर का ये भी दावा है कि बिहार में 2025 में बीजेपी, जेडीयू या आरजेडी नहीं, बल्कि जन सुराज की सरकार बनेगी - बीजेपी की सीटों के मुकाबले जन सुराज की सरकार बनने का पीके का दावा क्यों ज्यादा ऑथेंटिक लग रहा है, यहां यही समझने की कोशिश है.
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे को लेकर PK का दावा
प्रशांत किशोर का कहना है, 'जिस दिन से पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी... और एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा, मैंने कहा कि यह संभव नहीं है... ये सब कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए नारेबाजी है.'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











