
मध्य प्रदेश के नीमच में महिला ने रिक्शे में दिया बच्चे को जन्म, लापरवाही पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
AajTak
जिला कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. बच्ची के पिता दिनेश सिलावट राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार इलाके के रहने वाले हैं. वह कंबल बेचकर अपना गुजारा करते हैं. वह कुछ दिनों से नीमच के मालखेड़ा गांव में रह रहे हैं.
मध्य प्रदेश के नीमच में जिला अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट के न होने के चलते एडमिट किए जाने से इनकार के बाद एक 30 साल की महिला ने ऑटो रिक्शा में एक बच्चे को जन्म दिया. हालांकि मां और नवजात शिशु को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल उनकी हालत ठीक है.
जिला कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. बच्ची के पिता दिनेश सिलावट राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार इलाके के रहने वाले हैं. वह कंबल बेचकर अपना गुजारा करते हैं. वह कुछ दिनों से नीमच के मालखेड़ा गांव में रह रहे हैं.
ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी रजनी को बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई और वह उसे रिक्शा में जिला अस्पताल ले गए. उन्होंने दावा किया 'लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे अपनी पत्नी को राजस्थान के उदयपुर ले जाने को कहा'.
सिलावट ने कहा, 'मेरे बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, वे नहीं माने और महिला कर्मचारियों ने हमें अस्पताल से निकलने के लिए कहा. जैसे ही हम शाम 4 बजे के आसपास अस्पताल से बाहर आए, मेरी पत्नी ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया.'
'रेगुलर ड्यूटी के लिए भी पर्याप्त डॉक्टर नहीं'

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










