
ममता बनर्जी ने PM मोदी को दी जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की चुनौती, बोलीं- क्या आप तैयार हैं?
AajTak
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर जारी है. इस सबके बीच बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस के लिए चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ही संस्थान भी तय करें.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश का सियासी मिजाज गरम है. पांच चरणों का मतदान हो चुका है और 25 मई को छठे चरण का मतदान होने वाला है. बीजेपी लगातार अपनी जीत का दावा कर रही है. वहीं विपक्षी पार्टियां द्वारा बनाया गया INDIA गठबंधन भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है. आरोप-प्रत्यारोप औऱ बयानबाजी का दौर जारी है. इस सबके बीच बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए चुनौती दी है.
ममता बनर्जी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की मांग करते हुए कहा, "मैं मोदी बाबू महाशय से पूछ रही हूं. कृपया आएं और स्थान तय करें. आप टेलीप्रॉम्प्टर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मैं अकेला आऊंगी. आप 10 अधिकारियों को ला सकते हैं और पत्रकारों से मुझसे सवाल करने के लिए कह सकते हैं. क्या आप तैयार हैं? मैं आपको चुनौती देती हूं. मैं तैयार हूं.
बता दें कि एक दिन पहले ही ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के बंगाल में कई वर्गों का ओबीसी दर्जा रद्द करने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी वाले अपने राज्य की नीतियों पर बात क्यों नहीं करते? जिन राज्यों में उनकी सरकार है, उस पर भी बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा, यह (ओबीसी आरक्षण) कैबिनेट, विधानसभा में पारित किया गया था और इस पर अदालत का फैसला भी है. चुनाव से पहले भाजपा खेल रही है. भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति और एक दिन के लिए ऐसा कर रही है, ताकि वे 5 साल तक अपना भ्रष्टाचार जारी रख सकें. मुझे ऑर्डर मिल गया है. अब मैं खेला करूंगी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







