
आकाश आनंद पहले से ताकतवर होंगे या कमजोर? जानिए क्यों भतीजे को वापस लाना बना मायावती की मजबूरी
AajTak
मायावती ने न सिर्फ आकाश आनंद को नंबर 2 बना दिया बल्कि बाकी तीनों नेशनल कोऑर्डिनेटर भी अब उन्हें रिपोर्ट भी करेंगे. रामजीलाल सुमन, राजाराम और रणधीर बेनीवाल इन सबों के ऊपर आकाश आनंद लाए गए हैं.
मायावती ने जिस तरीके से अपने भतीजे आकाश आनंद को तीसरी बार वापस लाकर नंबर 2 की गद्दी सौंपी है, इसने यह सिद्ध कर दिया की आकाश ही मायावती की पसंद और उनकी मजबूरी दोनों है. आकाश आनंद को दोबारा से मायावती अनकहे तौर पर अपनी विरासत सौंपने जा रही है. उन्होंने कुछ महीने पहले ऐलान किया था कि अब उनकी सियासी विरासत किसी को नहीं नहीं मिलेगी और आकाश आनंद को उन्होंने बिल्कुल उससे अलग कर दिया था.
अब जिस तरीके से आकाश आनंद की एंट्री हुई है, जिस तरीके से उन्हें के मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है, इसने यह साफ हो गया कि अब आकाश आनंद नंबर 2 हो चुके हैं यानी मायावती के बाद वही पार्टी की चेन ऑफ कमांड संभालेंगे.
तीनों नेशनल कोऑर्डिनेटर भी आकाश को करेंगे रिपोर्ट आकाश आनंद सीधे चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाएंगे यह अंदाजा पार्टी के भीतर किसी को नहीं था. चर्चा थी उन्हें बिहार में प्रचार की जिम्मेदारी या देश भर में घूमकर प्रचार का जिम्मा उन्हें दिया जा सकता है या संगठन के काम में लगाया जा सकता था लेकिन मायावती ने न सिर्फ उन्हें नंबर 2 बना दिया बल्कि बाकी तीनों नेशनल कोऑर्डिनेटर भी अब उन्हें रिपोर्ट भी करेंगे. रामजीलाल सुमन, राजाराम और रणधीर बेनीवाल इन सबों के ऊपर आकाश आनंद लाए गए हैं. माना जा रहा है पार्टी के भीतर एक पूरी chain of command तय कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, BSP का चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव कैंपेन को करेंगे लीड
दरअसल मायावती को भी लगने लगा है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह अकेले पार्टी का बेड़ा नहीं पार लगा सकती हैं. उन्हें पार्टी में एक और ऐसे चेहरे की जरूरत है जो जिसकी प्रतिबद्धता पर कोई सवाल न हो, वो लोकप्रिय हो और जिस पर कैडर और पार्टी का भरोसा हो. यही नहीं मायावती के अनुपस्थिति में जो पार्टी को लीड भी कर सके. ऐसे में सियासी तौर पर उनके ही हाथ से गढ़े गए आकाश आनंद से बेहतर विकल्प कोई नहीं था.
तो यह है वापसी की असली वजह मायावती ने जब पार्टी से उन्हें निकाला था, जब अपने सियासी विरासत से बेदखल किया था तब आकाश को बिल्कुल ज़मीन पर लाने में उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी. यह बिल्कुल मायावती के स्वभाव के मुताबिक ही था, लेकिन कुछ ही महीने बाद जब तीसरी बार आकाश को लेकर आई है तो इस कॉन्फिडेंस के साथ लाई है कि अब वही आकाश अब पार्टी के खेवनहार भी होंगे और 2027 में पार्टी का मुख्य चेहरा भी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










