
'आउट ऑफ सिलेबस विदेश नीतियां लाने की जरूरत...', ट्रंप से तालमेल बैठाने का विदेश मंत्री जयशंकर ने निकाला तोड़
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर ने हाल ही में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक खत भी ट्रंप को दिया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से पद की शपथ ली है, वह ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं. इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से डील करने के लिए भारत को अपनी विदेश नीतियों में बदलाव लाना होगा.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के हसंराज कॉलेज में एक इंटरेक्विट सेशन के दौरान जब जयशंकर से पूछा गया कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के भारत के लिए क्या मायने होंगे? इसके जवाब में जयशंकर ने कहा कि हां, ट्रंप के आने से बहुत बदलाव होंगे. हो सकता है कि कुछ चीजें बिल्कुल अलग हों लेकिन हमें देश के हित को ध्यान में रखते हुए हमारी विदेश नीति में बदलाव करना होगा.
उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे मुद्दे हो सकते हैं, जहां हम सहमत नहीं हों लेकिन ऐसे कई क्षेत्र होंगे जहां हम एक ही प्लेटफॉर्म पर होंगे और सहमत होंगे.
इस दौरान जयशंकर ने शिक्षा क्षेत्र और कूटनीति से राजनीति में आने का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं नौकरशाह बनूंगा. मैं राजनीति में अचानक आ गया, या तो इसे भाग्य कहें, या इसे मोदी कहें. उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) मुझे इस तरह से आगे बढ़ाया कि कोई भी मना नहीं कर सका.
बता दें कि विदेश मंत्री जयशंकर ने हाल ही में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक खत भी ट्रंप को दिया था.
इसके बारे में जयशंकर ने बताया कि ट्रंप जब आखिरी बार भारत आए थे तब वह उस दौरे से बहुत प्रभावित थे. हमारे हित कई मायनों में जुड़े हुए भी हैं. जयशंकर ने कहा कि ट्रंप की नीतियों से वैश्विक मामलों में बहुत बदलाव हो सकते हैं. लेकिन भारत की विदेश नीति हमारे राष्ट्रीय हितों के अनुरूप ही रहेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










