
आउटरिच नहीं, चुगली मिशन बन गया है पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल... बिलावल से फातमी तक का एक ही राग!
AajTak
भारत ने अपने अभियान को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के हिस्से के रूप में प्रस्तुत किया है, इस कोशिश में भारत को सऊदी अरब, इटली, इंडोनेशिया और फ्रांस जैसे देशों से समर्थन मिला है. जबकि पाकिस्तान के पास बयान के अलावा आतंकवाद के विरूद्ध उठाए गए कदम के रूप में दिखाने को कुछ भी नहीं है. इसलिए वह विक्टिम कार्ड खेलता है और मौका मिलते ही भारत की चुगली करता है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ने वैश्विक स्तर पर अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए राजनयिक अभियान शुरू किए. भारत ने सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों को दुनिया की 33 राजधानियों में भेजा. भारत के इस मिशन का उद्देश्य पाकिस्तान के आतंकवाद से संबंधों को उजागर करना था. साथ ही भारत ने विश्व को साफ साफ लहजे में संदेश दिया कि भारत अब 'आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता' की नीति को अपनाएगा.
भारत ने साफ कर दिया अब पाकिस्तान का न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा और अगर भविष्य में पाकिस्तान भारत में आतंकवादी हमले करवाने में शामिल पाया गया तो उसे सजा भुगतनी पड़ेगी.
दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी अपने प्रतिनिधिमंडलों को अमेरिका, ब्रिटेन, न्यूयॉर्क, लंदन और ब्रुसेल्स जैसे स्थानों पर भेजा जिनका नेतृत्व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी जैसे नेता कर रहे हैं.
लेकिन पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल समस्या की मूल वजह आतंकवाद के मुद्दे पर ठोस चर्चा करने के बजाय भारत के खिलाफ चुगली मिशन पर लग गया है. बिलावल भुट्टो के नेतृत्व में अमेरिका पहुंची पाकिस्तानी टीम हो या फिर पीएम शहबाज शरीफ के स्पेशल असिस्टेंट सैयद तारिक फातमी की अगुआई में रूस पहुंची टीम, ये प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की वैश्विक छवि को "जिम्मेदार" देश के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भारत को आक्रामक और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं.
पाकिस्तान का मिशन चुगली
पाकिस्तान का दावा है कि वह अपने आउटरिच मिशन में भारत की "आक्रामकता" को उजागर कर रहा है और शांति के लिए बातचीत करना चाहता है. पाकिस्तान का राजनयिक अभियान भारत के सैन्य हमलों को गैरकानूनी और आक्रामक ठहराने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान दुनिया के सामने कह रहा है कि भारत ने सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया और ये हमारे वजूद का सवाल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










