
आइसक्रीम वाले ने बेटी से की चालाकी तो मां ने लिया ऐसा बदला, धंधा ही चौपट कर दिया
AajTak
एक महिला ने उसकी बेटी के साथ चालाकी करने वाले आइसक्रीम वाले से जो बदला लिया वह उसे जिंदगीभर याद रखेगा. महिला ने कुछ ऐसा किया कि उसका धंधा ही चौपट हो गया.
अक्सर जब छोटे बच्चे दुकानों पर कोई सामान खरीदने जाते हैं तो कुछ चालाक दुकानदार उन्हें बेवकूफ बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं. एक छोटी बच्ची के साथ एक आइसक्रीम वाले ने भी कुछ ऐसा ही किया लेकिन इसके बाद बच्ची की मां ने इसका बदला लेते हुए जो किया वह दिलचस्प था. महिला ने नाम जाहिर किए बिना रेडिट पर पूरा किस्सा सुनाया तो लोग हैरान रह गए. साथ ही कई लोगों ने कहा कि ये तुमने बिल्कुल ठीक किया.
'आइसक्रीम वाले ने बेटी से की चालाकी'
महिला ने रेडिट पर लिखा- मेरी बच्ची घर के बाहर आइसक्रीम लेने गई. वह जब इसे लेकर वापस आई तो उदास थी. मैंने पूछा क्या हुआ तो उसने लॉलीपॉप दिखाकर कहा- आइसक्रीम वाले ने चेंज पैसे वापस देने की जगह लॉलीपॉप दे दिया और मेरी बात सुने बिना आगे बढ़ गया. दरअसल, मेरी बच्ची को लॉलीपॉप बिल्कुल पसंद नहीं है और उसे जबरदस्ती पैसों की जगह चालाकी से लॉलीपॉप दे दिया गया था.
'ढेर सारी आइसक्रीम खरीदकर स्टॉक कर ली'
महिला के आगे कहा- इस आइसक्रीम वाले ने मेरी बेटी से जो धोखा किया था उसके लिए मुझे बदला लेना था. ऐसे में मैं एक दूसरी आइसक्रीम की शॉप पर पहुंची और वहां से मैंने ढेर सारी आइसक्रीम खरीद ली. अगले कुछ हफ्तों तक अपनी बेटी से हाथों से मैंने वो आइसक्रीम आस पास के सभी बच्चों को दिलवाई तो उसके नए दोस्त भी बन गए. साथ ही आइसक्रीम मिल ही रही थी तो इलाके के बच्चों ने उस धोखेबाज आइसक्रीम वाले से आइसक्रीम लेना छोड़ दिया था और अगले कई दिनों तक उसकी बिक्री प्रभावित रही.
चौपट कर दिया आइसक्रीम वाले का धंधा

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











