
आइसक्रीम खाते समय गोली मारकर की थी हत्या... नागपुर कैफे मालिक हत्याकांड में 5 गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक कैफे मालिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, पुलिस अभी भी 6 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक कैफे मालिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी हिरणवार गिरोह से हैं. आरोपियों ने 15 अप्रैल को कैफे मालिक अविनाश भुसारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से वे फरार थे.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) डिटेक्शन राहुल मकनीकर ने बताया कि गिरोह ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या करने की योजना बनाई थी. लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे. वहीं, गिरोह ने अगली रात भुसारी पर गोकुलपेठ इलाके में उनके कैफे के बाहर हमला कर दिया. भुसारी पर हमला उस वक्त किया गया, जब वे अपने मैनेजर के साथ आइसक्रीम खा रहे थे.
यह भी पढ़ें: नौकरी के लिए डेमो दे रहा था बाउंसर, गलती से चली गोली, कैफे मालिक को लगी
आरोपियों ने भुसारी को 5 गोलियां मारी थी. जिसके बाद घटना की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीमें बनाईं और भोपाल, कोलकाता, विशाखापत्तनम, तिरुपति और गोंदिया में संदिग्धों की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी की. पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य अपनी लोकेशन छिपाने के लिए अक्सर मोबाइल फोन और सिम कार्ड बदलते रहते थे. लेकिन क्राइम ब्रांच ने कुछ आरोपियों को नवेगांव बांध रेलवे स्टेशन और अन्य को गोंदिया बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेश उर्फ बंटी हिरणवार (31), अंकित हिरणवार (22), आदर्श उर्फ गोट्या वाल्के (20), शिब्बू राजेश यादव (20), रोहित उर्फ भिक्कू मेश्राम (20) के रूप में हुई है. सभी नागपुर के काचीपुरा के निवासी हैं. हालांकि, पुलिस अभी भी छह और आरोपियों की तलाश कर रही है. अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने हमले के लिए 1.2 लाख रुपये में तीन पिस्तौलें खरीदी थीं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










