
आंनतनाग में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना ध्वस्त, सुरक्षाबलों ने आतंकी मददगार को दबोचा, विस्फोटक बरामद
AajTak
आंनतनाग के अवंतीपोरा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करके जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया और एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर बागान में छिपाया गया ठिकाना मिला, जहां से ग्रेनेड, डेटोनेटर और विस्फोटक जैसी सामग्री बरामद हुई. आरोपी लंबे समय से आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहा था.
अवंतीपोरा पुलिस और सुरक्षाबलों ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई अवंतीपोरा के ननार मीडूरा क्षेत्र में की गई, जहां विश्वसनीय सूचना मिलने पर पुलिस, 42 आरआर और 180 बटालियन सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया.
तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान नजीर अहमद गनई, पुत्र अब्दुल अजीज गनई, निवासी गनई मोहल्ला ननार के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार नजीर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है और वह आतंकियों को सहायता प्रदान करता रहा है. पूछताछ में नजीर ने अपने बागान में छिपाए गए एक आतंकी ठिकाने की जानकारी दी.
जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना ध्वस्त
नजीर की निशानदेही पर सुरक्षा बल जब बागान में पहुंचे तो वहां छिपा हुआ ठिकाना मिला. तलाशी में दो हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर और विस्फोटक जैसा पदार्थ बरामद किया गया. बरामद सामग्री को जांच के लिए जब्त किया गया. ठिकाने को मौके पर मौजूद कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया.
पुलिस ने बताया कि नजीर लंबे समय से ट्राल और अवंतीपोरा क्षेत्र में सक्रिय जैश आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देता था. वह हथियारों और गोला-बारूद की आवाजाही में भी मदद करता था, जिससे इलाके में आतंकियों की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था.
इस मामले में अवंतीपोरा थाने में एफआईआर नंबर 257/2025 दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि नजीर किस-किस आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में था और उसने पहले क्या-क्या सहायता की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










