
आंध्र: श्रीशैलम मंदिर के प्रसाद में निकले हड्डी के टुकड़े, श्रद्धालु ने मंदिर प्रबंधन को दी शिकायत
AajTak
आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर के प्रसाद में हड्डी के टुकड़े मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन को शिकायत दर्ज कराई है. श्रद्धालु की इस शिकायत पर जवाब देते हुए मंदिर अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर के प्रसाद में हड्डी के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया है. मंदिर प्रबंधन ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है. हैदराबाद के एक श्रद्धालु ने शुक्रवार को मंदिर में परोसे जाने वाले पुलिहोरा प्रसादम में हड्डी के टुकड़े मिले थे. इस घटना ने मंदिर प्रबंधन और रसोई की स्वच्छता की चिंताएं बढ़ा दी हैं. हरीश रेड्डी नाम के भक्त को दर्शन के बाद प्रसादम मिला था, जिसमें श्रद्धालु को हड्डियों के टुकड़े मिले हैं. इसके बाद उन्होंने तुरंत मंदिर के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में सबूतों के साथ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई.
श्रद्धालु द्वारा दी शिकायत के जवाब में प्रबंधन ने कहा कि मंदिर अधिकारियों ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. वहीं, मंदिर अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि श्रद्धालु के प्रसाद में निकलने वाली चीज दालचीनी के टुकड़े हो सकते हैं.श्रीशैलम मंदिर का इतिहास
श्रीशैलम ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के पश्चिमी भाग में कुर्नूल जिले के नल्लामल्ला जंगलों के मध्य श्री सैलम पहाड़ी पर स्थित है. इस मंदिर को मल्लिकार्जुन के नाम से भी जाना जाता है. इस मंदिर का इतिहास सातवाहन राजवंश से जुड़ा हुआ बताया जाता है. इतिहासकारों का कहना है कि श्रीशैलम मंदिर का निर्माण दूसरी शताब्दी के आसपास किया गया था. श्रीशैलम मंदिर का गर्भगृह काफी छोटा है, जिसके चलते एक बार में ज्यादा लोग दर्शन के लिए नहीं जा पाते हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










