
आंध्र प्रदेश: Air India की फ्लाइट ने समय से 12 घंटे पहले भर ली उड़ान! छूट गई 20 यात्रियों की फ्लाइट
AajTak
एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान आंध्र प्रदेश के गन्नवरम एयरपोर्ट से 20 यात्रियों को लिए बिना समय से 12 घंटे पहले ही उड़ गया. यह फ्लाइट कुवैत जा रही थी. दरअसल, जिन यात्रियों की फ्लाइट छूटी उनके टिकट में फ्लाइट का समय दोपहर 1.10 लिखा था, लेकिन प्लेन रात 1.10 बजे ही उड़ गया.
प्लेन के देरी से उड़ान भरने की खबरें तो आए दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें फ्लाइट ने 'तय समय' से पूरे 12 घंटे पहले ही एयरपोर्ट से उड़ान भर ली. इस अव्यवस्था के कारण 20 से ज्यादा यात्रियों की फ्लाइट छूट गई. विमान में सवार होकर न जा पाने वाले यात्रियों ने घटना के बाद नाराजगी जाहिर की है.
घटना आंध्र प्रदेश के विजवाड़ा में हुई. यहां गन्नवरम एयरपोर्ट से कुवैत के लिए बुधवार की दोपहर 1.10 बजे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को रवाना होना था. यह प्लेन तय समय के 12 घंटे पहले यानी रात के 1.10 बजे ही रवाना हो गया और 20 से ज्यादा यात्रियों को पता ही नहीं चल पाया, जिसके कारण उनकी फ्लाइट छूट गई.
फ्लाइट कंपनी ने दी सफाई!
यात्रियों का कहना है कि उन्हें जो टिकट दिया गया, उसमें फ्लाइट का समय बुधवार की दोपहर 1:10 बजे लिखा था. लेकिन फ्लाइट देर रात 1.10 बजे ही रवाना कर दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक एअर इंडया के स्टाफ का दावा है कि उन्होंने बुकिंग वेबसाइट और यात्रियों को फ्लाइट की टाइमिंग के बारे में बताया था. हालांकि, जिन यात्रियों की फ्लाइट छूट गई है, उनका आरोप है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई.
बेंगलुरु में भी हुई थी ऐसी घटना
ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सामने आया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) की एक फ्लाइट ने 50 से ज्यादा यात्रियों को छोड़कर उड़ान भर ली थी. जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तो ये यात्री रनवे पर बस में सवार थे. लेकिन फ्लाइट इन्हें छोड़ गई और उड़ान भर गई. यह मामला बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 का था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










