
आंध्र प्रदेश: वार्डन पर हथौड़े से किया जानलेवा हमला, जेल से ऐसे फरार हो गए दो कैदी
AajTak
आंध्र प्रदेश में चोडावरम उप-जेल से दो कैदियों की फरारी ने जेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. हथौड़े से जानलेवा हमला कर कैदियों ने वार्डन को लहूलुहान कर दिया. कुछ ही मिनटों में जेल से बाहर निकल भागे. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. पुलिस दोनों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है.
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले से शुक्रवार शाम एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने जेल सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी. चोडावरम उप-जेल से दो कैदी हथौड़े से हमला कर जेल वार्डन को खून से लथपथ करने के बाद फरार हो गए. यह पूरी घटना महज कुछ मिनटों में घटित हुई और जेल प्रशासन कुछ कर भी नहीं पाया. कैदियों की पहचान 27 वर्षीय रामू और 30 वर्षीय कुमार के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, कुमार पंचायत सचिव रह चुका है. वो अप्रैल से रिमांड पर चल रहा था. उसे जेल में खाना पकाने की जिम्मेदारी दी गई थी. शुक्रवार को जब उसने रसोई का काम खत्म किया और चाबियां लौटाने पहुंचा, तभी उसने अचानक मुख्य वार्डन वी. वीरा राजू (45) पर हथौड़े से हमला बोल दिया. इस जानलेवा हमले के बाद वार्डन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और तड़पने लगे.
इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए कैदी रामू दूसरी तरफ के कमरे की ओर भागा, जहां सुरक्षाकर्मी आराम कर रहे थे. उसने कमरा बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई भी वार्डन की मदद के लिए बाहर न निकल सके. इसके बाद दोनों ने घायल वार्डन से मेन गेट की चाबियां छीनीं और देखते ही देखते जेल से बाहर निकल भागे. सीसीटीवी फुटेज में दोनों के कदम-कदम की हरकत कैद हो चुकी है.
एसपी तुहिन सिन्हा ने बताया कि रामू एक कुख्यात अपराधी है. उस पर संपत्ति अपराध से जुड़े छह मामले अनकापल्ली और विशाखापत्तनम में दर्ज हैं. वहीं, कुमार पर पेंशन फंड के दुरुपयोग का आरोप है. उसे अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के अनंतगिरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था. दोनों अप्रैल से चोडावरम उप-जेल में बंद थे. बताया जा रहा है कि चोडावरम उप-जेल की क्षमता 16 कैदियों की है.
जेल प्रशासन के मुताबिक, इस घटना के समय जेल में केवल 10 कैदी मौजूद थे. छोटी जेल होने के बावजूद सुरक्षा इंतजामों को चकमा देकर फरार होना बड़ी चूक साबित हुआ है. फरारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास और जेल से भागने का केस दर्ज कर लिया है. कई पुलिस टीमें उनकी तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. बहुत जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








