
आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी की पार्टी के नेता की चाकू मारकर हत्या, हमलावर ने बीच सड़क पर किया हमला
AajTak
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक युवा नेता की बीच सड़क पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक युवा नेता की बुधवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना पालनाडु जिले की है. हमलावरों ने बीच सड़क पर घटना को अंजाम दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें युवा नेता पर चाकू से हमला किए जा रहे हैं और लोगों को मौके से गुजरते देखा जा सकता है.
मारे गए युवा नेता की पहचान राशिद के रूप में हुई है. हमले के बाद राशिद खून से लथपथ हो गया और जमीन पर गिर गया. जबकि हमलावर चाकू से उस पर वार कर रहा है. सूत्रों ने बताया कि घटना में राशिद को गंभीर चोटें आईं, उसके दोनों हाथ कट गए और गर्दन पर गहरा घाव हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. राशिद वाईएसआरसीपी का युवा नेता था. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पुलिस बोली- आपसी रंजिश में घटना हुई
पालनाडु जिले के पुलिस अधीक्षक कांची श्रीनिवास राव ने इंडिया टुडे को बताया कि फिलहाल इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश सामने आई है. उन्होंने कहा, इस घटना में किसी भी पार्टी का कोई संबंध नहीं है. यह आपसी रंजिश का मामला है. लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में इस तरह की हिंसा ना हो.
शांति भंग करने पर एक्शन लिया जाएगा
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उन्होंने कहा कि जो लोग तनाव भड़काने या क्षेत्र की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मामले में आगे जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










