
आंध्र प्रदेश: पलनाडु में YSRCP और TDP वर्कर्स में हिंसक झड़पें, कई वाहन जलाए गए
AajTak
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में सत्तारूढ़ YSRCP और विपक्षी TDP कार्यकर्ताओं के बीच सिलसिलेवार हिंसक झड़पें होना सामने आई हैं. ये मामला माचेरला का है.
आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं. दोनों तरफ से पथराव हुआ है. हिंसक झड़पें होने से माहौल गरमा गया है. मौके पर तोड़फोड़ और आगजनी हुई है. यहां पलनाडु जिले के माचेरला में सिलसिलेवार हिंसक झड़पें होना सामने आई हैं. कई वाहनों को जला दिया गया. घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है.
जानकारी के मुताबिक, जब हिंसक झड़पें तेज हो गईं तो पुलिस ने टीडीपी और वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया. मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल पहुंच गया है. लोगों को समझाने का प्रयास किया गया.
सामने आए वीडियो में भीड़ हाथों में लाठी-डंडे लिए दिख रही है. वाहनों पर खड़े होकर हंगामा किया जा रहा है. बाइक सवार लोग हाथों में डंडे लिए है. हालांकि, किस पार्टी के हैं, ये बात साफ नहीं हो सका है. आसपास जाम लगा देखा जा रहा है.
एक अन्य वीडियो में देखा जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो में आग लगा दी गई है. ये कार धू-धू कर जल रही है. आसपास लोग खड़े हैं.
बताते हैं कि टीडीपी कार्यकर्ता माचेरला में वाईएसआरसीपी सरकार के खिलाफ रैली करने जा रहे थे. पार्टी के प्रभारी जुलाकांति ब्रह्म रेड्डी के नेतृत्व में टीडीपी समर्थक 'इधेमी खर्मा' कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए और पथराव किया, जिससे उनमें से कई को मामूली चोटें आईं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










