
आंध्र प्रदेश: खेल-खेल में कार में बैठ गए बच्चे और अचानक लॉक हुआ गेट, चार मासूमों की दम घुटने से मौत
AajTak
एमएसएमई मंत्री कोण्डापल्ली श्रीनिवास ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'शादी समारोह में शामिल होने आए परिवार के ये बच्चे पास में खेल रहे थे. तभी वे एक लावारिस कार में घुस गए और अंदर से लॉक हो गए.
आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी ज़िले के द्वारापुड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कार में खेलते समय दरवाज़ा बंद हो जाने के कारण चार मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई. यह घटना गांव के महिला मंडल कार्यालय के पास उस समय घटी जब बच्चे वहां खड़ी एक लावारिस कार में बैठकर खेल रहे थे.
जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की उम्र 6 से 8 साल के बीच थी. वह किसी पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने आए थे.इस दौरान बच्चे खेल रहे थे और खेल-खेल में बच्चे कार में जा बैठे. गलती से अंदर से दरवाज़ा लॉक हो गया. बाहर किसी को इसका अंदाज़ा नहीं हुआ, जब तक बहुत देर हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के झांसी में बंद कार में मिला युवक का शव, दम घुटने से मौत की आशंका
शादी समारोह में आए थे बच्चे
एमएसएमई मंत्री कोण्डापल्ली श्रीनिवास ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'शादी समारोह में शामिल होने आए परिवार के ये बच्चे पास में खेल रहे थे. तभी वे एक लावारिस कार में घुस गए और अंदर से लॉक हो गए. काफी देर बाद परिवार वालों को पता चला, लेकिन तब तक चारों बच्चों- एक लड़का और तीन लड़कियों की मौत हो चुकी थी.'
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है और शादी का जश्न मातम में बदल गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










