
आंध्र प्रदेशः केमिकल कंपनी में जहरीली गैस लीक होने से हड़कंप, 50 महिलाओं को हॉस्पिटल में एडमिट कराया
AajTak
आंध्र प्रदेश के अच्युतपुरम में एक केमिकल कंपनी में गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस लीक होने से कंपनी की महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगीं. घबराहट की समस्या भी महसूस होने लगी. बताया जा रहा है कि कुछ महिला कर्मचारी बेहोश भी हो गईं. 50 महिलाओं को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आंध्र प्रदेश के अच्युतपुरम में एक केमिकल कंपनी में गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस लीक होने से करीब 50 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव होने से हड़कंप मच गया.
जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने से कंपनी के महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगीं. साथ ही घबराहट की समस्या महसूस होने लगी. बताया जा रहा है कि कुछ महिला कर्मचारी बेहोश भी हो गईं.
केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस केमिकल फैक्ट्री पहुंच गई.
अंकापल्ले इंस्पेक्टर के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8 बजे कर्मचारी कैंटीन गए थे. जब वे काम पर वापस आए, तब तक कुछ महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगीं. करीब 50 महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक अभी भी जहरीली गैस की गंध महसूस की जा रही है. इस मामले में जांच की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से गैस लीक हुई है.
ये भी देखें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










