
आंखों से देख नहीं सकती, Youtube पर वीडियो सुनकर की तैयारी, आयुषी ने ऐसे क्रैक की UPSC परीक्षा
AajTak
दिल्ली के रानीखेड़ा की रहने वाली दिव्यांग छात्रा आयुषी ने UPSC में 48वां रैंक हासिल किया है. वह दृष्टिहीन हैं. उन्होंने Youtube की मदद से परीक्षा की तैयारी की. स्कूल से लेकर कॉलेज की टॉपर रही हैं आयुषी.
राजधानी दिल्ली के रानीखेड़ा की रहने वाली दिव्यांग छात्रा ने UPSC में 48वां स्थान हासिल करके सबको हैरान कर दिया है. दृष्टिहीन होने के बावजूद आयुषी ने वो कर दिखाया, जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं. आयुषी ने UPSC क्रैक करने के लिए Youtube की मदद ली. Youtube पर वीडियो के जरिए वह अपनी तैयारी करती थीं.
बता दें, 30 वर्षीय आयुषी स्कूल से लेकर कॉलेज तक हमेशा टॉपर रही हैं. फिलहाल वह मुबारकपुर के एक स्कूल में हिस्ट्री की टीचर हैं. UPSC से पहले उन्होंने दिल्ली सब-ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड में टॉप किया था. उन्होंने 2015 में सिविल सेवा की तैयारी का फैसला किया. तीन बार के प्रयास असफल रहीं, लेकिन चौथी बार उन्होंने अपना मुकाम हासिल कर ही लिया.
आयुषी पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानती हैं. वह पहले टीचर बनना चाहती थीं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज से ग्रैजुएशन की. फिर उन्होंने UPSC क्रैक करने का मन बनाया. उनके माता-पिता ने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया. तभी से वह UPSC के लिए जी-जान से मेहनत कर रही थीं.
उन्होंने बताया कि उन्हें तैयारी के लिए काफी कम समय मिलता था. रात में कम सोती थीं और स्कूल से लौटकर पढ़ाई करती थीं. उन्होंने बिना कोचिंग के UPSC क्रैक किया है. आयुषी की मां आशा रानी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पद से रिटायर हैं. पिता अशोक कुमार बठिंडा में एचईएल में चीफ डिस्पेंसर हैं. आयुषी की सफलता से दोनों गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. मां ने बताया कि आयुषी एनसीईआरटी की पुस्तकों का विवरण यू-ट्यूब से सुनकर समझती थीं. साथ ही UPSC की तैयारी से संबंधित वीडियो को देखती थीं.
(इनपुटः राजेश खत्री)

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










