
आंखों में मिर्च स्प्रे, चाकू से हमला और... 10 लोगों ने मिलकर युवक के साथ की हैवानियत
AajTak
राहुल जायसवाल की बाबू ढकनी से पुराना दुश्मनी थी. आरोपी इसको लेकर उल्हासनगर कैंप नंबर 3 के पास राहुल पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें राहुल जायसवाल की मौत हो गई. इस घटना के फरियादी हरदीप सिंह लबाना को भी जान से मारने की कोशिश की गई. फिलहाल, पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में 10 लोगों ने मिलकर 28 साल के युवक की आंखों में मिर्च स्प्रे मारकर निर्मम हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही एफआईआर दर्ज कर सेंट्रल पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद 15 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक राहुल जैसवाल अपने परिवार के साथ उल्हासनगर के इमली पाड़ा इलाके में रहता था. यहीं के रहने वाले मुख्य आरोपी बाबू उर्फ पंजाबी मनोहर ढकनी और उसके दो साथियों ने साल 2022 में मृतक की बाइक में आग लगा दी थी. उस समय मृतक ने मुख्य आरोपी बाबू ढकनी के खिलाफ सेंट्रल थाने में एफआईआर दर्ज कराया था.
मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव
बाबू ढकनी जमानत पर जेल से छूटा था, इसलिए मृतक और बाबू के बीच दुश्मनी बढ़ गई थी. बाबू ढकनी मृतक पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन मृतक ने दर्ज मुकदमा वापस लेने से इनकार कर दिया. उसी दिन राहुल के घर पर आरोपी बाबू ढकनी, करन ढकनी और चार-पांच साथियों ने मिलकर पथराव कर दिया. फिर आंखों पर मिर्च स्प्रे मारकर चाकू से हमला किया और पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी.
मामले में सीनियर पीआई ने कही ये बात
सेंट्रल पुलिस थाने के सीनियर पीआई विजय वाघमारे ने बताया कि राहुल जायसवाल की बाबू ढकनी से पुराना दुश्मनी थी. आरोपी इसको लेकर उल्हासनगर कैंप नंबर 3 के पास राहुल पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें राहुल जायसवाल की मौत हो गई. इस घटना के फरियादी हरदीप सिंह लबाना को भी जान से मारने की कोशिश की गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










