
'आंखें फोड़ी, हाथ-पैर तोड़े...' कानपुर के युवक को भिखारी बनाने के लिए दी खौफनाक यातनाएं
AajTak
कानपुर में एक युवक को वो यातनाएं दी गईं जो शायद इंसानियत को देखते हुए कोई दुश्मन को भी ना दे. पहले तो पैसों के लिए उसे भिखारी गैंग के हाथों बेचा गया. फिर भीख मंगवाने के लिए युवक की आंखें फोड़ दी गईं, उसके हाथ पैर तोड़ दिए गए. युवक जब अपने घर पहुंचा तो उसे देखकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
आंखों से बहता खून, हाथ-पैर के टूटे पंजे और बदहवास हालत...ये दर्दभरी दास्तां है यूपी में कानपुर एक शख्स की. उसे नौकरी का झांसा देकर भिखारी गैंग के लीडर के हाथ 70 हजार रुपये में बेच दिया गया था. यहीं से शुरू हुआ यातनाओं का वो सिलसिला जो किसी भी इंसान का दिल दहला दे.
गौरतलब है कि नौबस्ता रवींद्र नगर निवासी सुरेश मांझी (30) नौकरी की तलाश में था. उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर परिचित विजय मखरिया पिंक बिल्डिंग निवासी विजय ने 6 महीने पहले झकरकटी पुल के नीचे बंधक बनाया और शहर से दूर लेकर चला गया. सुरेश के घर ना पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका.
केमिकल डालकर अंधा कर दिया उधर, सुरेश मांझी को वो यातनाएं दी जा रही थीं जो शायद इंसानियत को देखते हुए कोई अपने दुश्मन को भी ना दे. भिखारी गैंग का लीडर जुल्म पर जुल्म ढाए जा रहा था. भीख मंगवाने के लिए सुरेश के हाथ पैर के पंजे तोड़ दिए गए. इतना ही नहीं उसकी आंखों में केमिकल डालकर अंधा तक कर दिया गया. उसके शरीर को दागा भी गया.
दी गई असहनीय प्रताड़ना इन असहनीय प्रताड़ना के चलते सुरेश की तबीयत बिगड़ गई. गैंग लीडर को जब लगा कि वो मर ही जाएगा तो दो महीने पहले उसे आरोपी विजय के जरिए कानपुर भेज दिया. दर्दभरी ये कहानी यहां भी नहीं रुकी. विजय उससे शहर में ही भीख भूखा-प्यासा रखकर भीख मंगवा रहा था.
घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई किसी तरह राहगीर की मदद से सुरेश रविवार को नौबस्ता स्थित अपने घर पहुंचा. उसकी हालत देखकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. गुरुवार को क्षेत्रीय पार्षद को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ पहुंचकर नौबस्ता थाने में तहरीर दिलाई. इस दौरान हंगामा भी हुआ. इस मामले पर डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार का कहना है कि तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. जांच के लिए टीम गठित की गई है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








