
अहमदाबाद विमान हादसे से दहला देश, जानें भारत के बड़े विमान हादसों का इतिहास
AajTak
विशेषज्ञों का कहना है कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान सबसे ज्यादा हादसे होते हैं. एविएशन सेफ्टी के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में दुनिया भर में 109 विमान हादसे हुए, जिनमें से 37 टेकऑफ के दौरान थे.
Major Plane Crashes in India: गुजरात के अहमदाबाद में एक भयावह विमान हादसा हुआ है. जहां एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI-171) टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे.
हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, और रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया. प्रारंभिक जांच में इंजन की तकनीकी खराबी और विमान के पिछले हिस्से के किसी वस्तु से टकराने की बात सामने आई है. हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.
अहमदाबाद हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की. एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के विमान में होने की आशंका है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई. हादसे की जांच शुरू हो चुकी है. अहमदाबाद हादसे ने एक बार फिर भारत में विमानन सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान सबसे ज्यादा हादसे होते हैं. एविएशन सेफ्टी के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में दुनिया भर में 109 विमान हादसे हुए, जिनमें से 37 टेकऑफ के दौरान थे.
भारत में विमान हादसों का इतिहास भारत में विमानन का इतिहास लंबा है, लेकिन इसके साथ कुछ दुखद हादसे भी जुड़े हैं. आइए, भारत में अब तक हुए कुछ बड़े विमान हादसों पर नजर डालें, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं. ये हादसे तकनीकी खराबी, मानवीय भूल, या खराब मौसम जैसे कारणों से हुए.
1972 - जापान एयरलाइंस फ्लाइट 471 तारीख: 14 जून, 1972 स्थान: पालम एयरपोर्ट, नई दिल्ली के पास विवरण: जापान एयरलाइंस फ्लाइट 471 उस वक्त लैंड करने वाली थी. तभी वो विदेशी विमान पालम एयरपोर्ट के करीब हादसे का शिकार हो गया. उसमें सवार यात्रियों में से 82 की मौत हो गई थी और जहां विमान गिरा था, वहां मौजूद 3 नागरिक भी मारे गए थे. जापान ने इस हादसे की वजह फॉल्स ग्लाइड पाथ सिग्नल को बताया था. जबकि भारत ने लेटडाउन प्रक्रिया की अनदेखी को वजह माना था.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







