
अहमदाबाद में सीनियर सिटीजन डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट, 12 दिनों में ठग लिए 8 करोड़
AajTak
अहमदाबाद में डिजिटल अरेस्ट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ईडी मुंबई के नाम पर व्हाट्सएप कॉल कर एक सीनियर सिटीजन डॉक्टर से 12 दिन में 8 करोड़ रुपये ठग लिए गए. पुलिस ने बिचौलिए समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Ahmedabad Digital Arrest Case: अहमदाबाद से डिजिटल अरेस्ट का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीनियर सिटीजन डॉक्टर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के नाम से डिजिटल अरेस्ट किया गया और फिर 12 दिन में 8 करोड़ रुपये ठग लिए गए. डॉक्टर की शिकायत के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मास्टरमाइंड विकास कुमार सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पहली कॉल और दहशत की शुरुआतगुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले उस सीनियर सिटीजन डॉक्टर की ज़िंदगी अचानक उलट-पुलट हो गई. एक रोज़ उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई. सामने वाला शख्स बेहद रौबदार आवाज़ में बोला, “हम मुंबई प्रवर्तन निदेशालय (ED) से बोल रहे हैं. आपके खिलाफ गंभीर आरोप है. जेट एयरवेज मनी लांड्रिंग स्कैम में आपके बैंक अकाउंट से 5 लाख रुपये जमा हुए हैं.” डॉक्टर चौंक गए. सामने वाले की आवाज़ में इतना आत्मविश्वास और सख्ती थी कि शक करने की गुंजाइश ही नहीं बची.
गिरफ्तारी की धमकी और जेल का डर फोन पर कॉल करने वाले शख्स ने कहा, “अगर आपने जांच में सहयोग नहीं किया तो कोर्ट से आपकी 40 दिन की रिमांड ले लेंगे. आपको तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा और अगर आपने यह बात किसी को बताई, तो आपके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज होगा.” डॉक्टर का माथा ठनका. उम्रदराज़ और सम्मानित प्रोफेशन से जुड़े इस डॉक्टर को पहली बार ऐसा अनुभव हो रहा था. डर ने उनके दिमाग़ पर कब्ज़ा कर लिया.
ऑनलाइन कोर्ट हियरिंग का ‘नाटक’ आरोपियों ने उसी डर का फायदा उठाया और बाज़ी पलट दी. उन्होंने डॉक्टर से कहा, “आपको दिल्ली बुलाने की ज़रूरत नहीं. हम आपके लिए ऑनलाइन कोर्ट हियरिंग करवा देंगे.” इसके बाद मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन पर उन्हें एक वीडियो कॉल पर कोर्ट जैसी प्रक्रिया दिखाई गई. वकील, जज और कोर्ट स्टाफ के नाम पर एक्टिंग करने वाले लोग थे. इतना ही नहीं, उन्हें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के नाम से एक फर्जी लेटर भी भेजा गया. इस पूरे सेटअप ने डॉक्टर को यकीन दिला दिया कि मामला असली है.
12 दिनों में लगाया 8 करोड़ का चूना आरोपियों की तरफ से पीड़ित डॉक्टर को कहा गया कि जब तक जांच चल रही है, उनके बैंक अकाउंट से पैसे सिक्योरिटी के तौर पर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने होंगे. पीड़ित डॉक्टर ने डर और विश्वास के बीच 12 दिन में 7 अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹8 करोड़ 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. उन्हें भरोसा दिलाया गया कि “जैसे ही जांच पूरी होगी, आपके सारे पैसे आपको लौटा दिए जाएंगे.”
कमीशन के लालच में दिया बैंक अकाउंट ठगी का असली खेल उस वक्त सामने आया जब पुलिस ने एक बैंक खाते की जांच की, जिसमें डॉक्टर के 80 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे. वह खाता अहमदाबाद के नारोल इलाके में रहने वाले पप्पू सिंह का निकला. फौरन पुलिस उस तक जा पहुंची. पूछताछ में पता चला कि पप्पू ने कमीशन के लालच में अपना बैंक अकाउंट किराए पर दे दिया था. उससे वादा किया गया था कि उसके खाते से जितना पैसा ट्रांसफर होगा, उस पर उसे 10% कमीशन मिलेगा. लेकिन हकीकत ये थी कि उसके खाते से अलग-अलग बैकों में पैसे ट्रांसफर किए जाने बाद केवल ₹780 ही छोड़े गए, बाकी करोड़ों रुपये तुरंत दूसरे खातों में खपा दिए गए. यानी पप्पू भी ठगी का शिकार बन गया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







