
अहमदाबाद में क्रिकेट मैच खेलते वक्त GST कर्मचारी की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
AajTak
पिछले कुछ समय से युवाओं में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राजकोट-सूरत में क्रिकेट खेलते समय युवक के हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया था. अब अहमदाबाद में शनिवार को इसी तरह की घटना हुई. यहां जीएसटी कर्मचारी वंसत राठौड़ को बॉलिंग करते वक्त सीने में दर्द हुआ और वह मैदान पर गिर गए. मौके पर उनकी मौत हो गई.
गुजरात के अहमदाबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान मौत होने का चौंकाने वाला सामने आया है. यहां GST कर्मचारी का हार्ट अटैक से निधन हुआ. बॉलिंग करते वक्त GST कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी थी और वो जमीन पर गिर गया. घटना के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.
पिछले कुछ समय से युवाओं में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राजकोट-सूरत में क्रिकेट खेलते समय युवक के हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया था. अब अहमदाबाद में शनिवार को इसी तरह की घटना हुई. जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में जीएसटी कर्मचारी और सुरेंद्रनगर जिला पंचायत के बीच एक मैच खेला जा रहा था. इस मैच में जीएसटी कर्मचारी वंसत राठौड़ ने भी हिस्सा लिया था. बॉलिंग करते वक्त वसंत के सीने में दर्द हुआ और वह मैदान पर गिर गए. मौके पर उनकी मौत हो गई.
क्रिकेट खेलने के दौरान तीसरी मौत
डॉक्टर्स के मुताबिक, राठौड़ को हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से मौत हुई है. बता दें कि चार दिन पहले दो लोगों की इसी तरह क्रिकेट खेलने के कुछ ही वक्त में मौत हो गई थी. क्रिकेट के मैदान में हार्ट अटैक से मौत का ये तीसरा मामला सामने आया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










