
अहमदाबाद: ब्रेक फेल होने के बाद बस ने आठ गाड़ियों को मारी टक्कर, 4 लोग घायल
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में जोधपुर चौराहे के पास अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (AMTS) बस और अन्य वाहनों के बीच टक्कर होने से हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक बस की ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है.
गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद में जोधपुर चौराहे के पास अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (AMTS) बस और अन्य वाहनों के बीच टक्कर होने से हादसा हो गया. इस दौरान बस ने एक साथ आठ गाड़ियों को टक्कर मार दी. AMTS बस द्वारा हुए इस एक्सीडेंट में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है.
हाटकेश्वर जा रही थी बस
AMTS बस नंबर GJ01 KT 0952 अहमदाबाद स्थित घुमा से हाटकेश्वर जा रही थी. जानकारी के मुताबिक 151 नंबर की ये बस जब जोधपुर चौराहे के पास स्थित स्टार बाजार के पास पहुंची, तो बस की ब्रेक फैल हो गई.
इसके बाद बस, एक के बाद एक आठ गाड़ियों को टक्कर मारती गई. इस एक्सीडेंट में एर्टिगा कार में सवार तीन और एक मोटर साइकिल सवार सहित कुल चार लोग घायल हो गए. इन घायलों को बेहतर इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है.
यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद पिकअप के नीचे फंसा बुजुर्ग, ड्राइवर ने करीब 3 किमी तक घसीटा

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










