
अहमदाबादः रात को टहलने निकला था परिवार, टक्कर मारकर भाग गया कार चालक...Video
AajTak
अहमदाबाद (Ahmedabad) के निकोल में रात के समय टहलने निकले एक परिवार को कार चालक ने कुचल दिया. इसके बाद वह फरार हो गया. लोगों ने देखा तो तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है.
अहमदाबाद के निकोल में हिट एंड रन (hit and run case in Ahmedabad) की खौफनाक घटना सामने आई है. यहां कार चालक ने एक परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया. इसके बाद मौके से फरार हो गया. हालांकि लोगों ने कार चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना निकोल में गुरुकुल सर्कल के पास हुई है. यहां एक परिवार रात को टहलने निकला था. घटना के जो सीसीटीवी सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि फैमिली के तीन लोग आपस में बातें करते हुए टहलने निकले थे. उसी दौरान अचानक एक कार चालक ने सभी को कुचल दिया और आगे बढ़ गया.
यहां देखें Video
कार की टक्कर लगते ही परिवार के लोग उछलकर आगे की तरफ जा गिरे. लोगों ने देखा तो तुरंत मदद के लिए दौड़े. वहीं कुछ लोगों ने कार चालक का पीछा किया.
यह भी पढ़ें: Pune Hit And Run Case: हिट एंड रन मामले में आरोपी का पिता गिरफ्तार, नाबालिग पर भी चलेगा केस
कार चालक ने आगे जाकर कार की स्पीड धीमी की, लेकिन उसके बाद वह कार को भगा ले गया. इस घटना में परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना शुक्रवार की देर रात हुई, जिसके सीसीटीवी अब सामने आए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










