
'अस्पताल में खाली है बिस्तर' कोर्ट ने तुरंत किया फैक्ट चेक तो UP सरकार के दावे की खुली पोल!
AajTak
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अनुज सिंह ने कोर्ट को जानकारी दी कि सरकार ने लेवल 2 और लेवल 3 के सभी अस्पतालों में खाली पड़े बेड की जानकारी देने के लिए एक पोर्टल भी बनाया है, जिससे लोगों को ये जानकारी मिल सकेगी की इन अस्पतालों में कितने बेड खाली है. इसी तथ्य का कोर्ट ने फैक्ट चेक कर दिया.
उत्तर प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही है, वहीं हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से 27 अप्रैल के दिन कई बिंदुओं पर जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक कोई जवाब दाखिल नही किया जा सका है. वहीं सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अनुज सिंह ने कोर्ट को ये जानकारी दी कि सरकार ने लेवल 2 और लेवल 3 के सभी अस्पतालों में खाली पड़े बेड की जानकारी देने के लिए एक पोर्टल भी बनाया है, जिससे लोगों को ये जानकारी मिल सकेगी की इन अस्पतालों में कितने बेड खाली है. इसका एक उदाहरण देते हुए अधिवक्ता अनुज सिंह ने लखनऊ के एक अस्पताल हरिप्रसाद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के बारे में बताया कि मंगलवार के दिन यहां 190 बेड उस पोर्टल में खाली बताये गए हैं. इस बात की सच्चाई जानने के लिए वर्चुवल सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वकील अनुज सिंह से उस पोर्टल के नंबर पर फोन करने के लिए कहा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










