
अस्पताल के दर पर दम तोड़ते चीनी, दवाओं की कमी और श्मशान की लाइनें... हर तरफ कोरोना से तबाही ही तबाही
AajTak
चीन ने झूठ के सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं. उसने दुनिया से अब कोई डेटा ही शेयर नहीं कर रहा. चीन ने कहा है कि बुधवार को चीन में कोविड से कोई मौत ही नहीं हुई. लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो सबूत आ रहे हैं उन्हें देखकर वहां तबाही के मंजर को आसानी से देखा जा सकता है.
चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते चले जा रहे हैं. लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा. दवाइयां नहीं मिल पा रहीं. डॉक्टर्स की कमी है, मेडिकल स्टाफ की कमी है. संक्रमण की चपेट में चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े बड़े अधिकारी से लेकर पीकिंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स तक जान गंवा रहे हैं और ये तमाम जानकारी सोशल मीडिया के जरिये आ रही है. चीनी शुरुआत से ही कोरोना के आंकड़े और उससे जुड़ी जानकारी छिपाता रहा है. यहां तक WHO और अमेरिका ने भी चीन से जानकारी सार्वजनिक करने के लिए कहा है.
जेनिफर झांग ने सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक चीनी महिला अस्पताल की चौखट पर बैठी है और अपनी जिंदगी के आखिरी कुछ लम्हों की जंग लड़ रही है. लोग डॉक्टरों को मदद के लिए बुला रहे हैं. लेकिन चीख अनसुनी रह जाती है और महिला तड़पती तड़पती अस्पताल की चौखट पर ही मर जाती है.
Difficult to watch. Young woman obviously couldn’t breathe. After she collapsed, people around her were calling, “Doctor! Doctor!” But no doctors came out. She died. Judging from the accent of some of the people in the video, I think this could be in #Chongqing City. #ChinaCovid pic.twitter.com/9IK0A0mtDV
ये वीडियो चीन में कोविड से मचे कोहराम की एक बानगी भर है. चीन से तमाम ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि अस्पतालों में मरीजों की ऐसी बाढ़ है कि लोगों को जगह नहीं मिल पा रही है. जिन्हें भर्ती किया जा रहा है, उन्हें डॉक्टरों की कमी के चलते इलाज नहीं मिल पा रहा है. मरीजों में चीख पुकार मची है.
झूठ पर झूठ बोल रहा चीन
चीन ने झूठ के सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं. उसने दुनिया से अब कोई डेटा ही शेयर नहीं कर रहा. विश्व स्वास्थ्य संगठन जो आंकड़े जारी कर रहा है उस डैशबोर्ड में चीन की ओर से कोई डेटा नहीं दिया गया है. चीन ने कहा है कि बुधवार को चीन में कोविड से कोई मौत ही नहीं हुई. लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो सबूत आ रहे हैं उन्हें देखिये तो पता चलता है कि बीजिंग के श्मशान में दर्जनों शव वाहन इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










