
अस्पताल की पार्किंग में मिली नवजात, पूरे शरीर पर कांटों के जख्म
AajTak
राजस्थान के बाड़मेर में सरकारी अस्पताल के परिसर में एक नवजात बच्ची मिली है. बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है. उसके शरीर पर कांटों के जख्म हैं. हालत खतरे से बाहर है. बच्ची को साड़ी को पोटली में बांधकर कोई अस्पताल परिसर में पोल पर बांधकर चला गया था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान के बाड़मेर में अस्पताल परिसर में एक नवजात मिली है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. बच्ची खंभे से बंधी एक पोटली में थी. लोगों ने रोने की आवाज सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और पोटली को उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बच्ची के शरीर पर कांटे चुभने के निशान थे.
जानकारी के अनुसार, घटना बालोतरा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की है. सरकारी अस्पताल परिसर में टीनशेड के खंभे में साड़ी की पोटली में कोई नवजात बच्ची को बांधकर चला गया था. पोटली से रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी. इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया.
रोने की आवाज सुनकर वहां खड़े पूरन और प्रदीप नाम के युवकों ने पोटली को उतारने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद दोनों ने पोटली को उतारा. खोलकर देखा तो उसमें नवजात बच्ची थी. उसके शरीर पर कांटे चुभने के जख्म थे. दोनों बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे. नवजात को अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है.
माता-पिता का पता लगाने में जुटीं पुलिस टीमें
घटना की सूचना मिलने पर बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा, बालोतरा कोतवाल उगमराज सोनी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली. वहीं पुलिस ने अस्पताल समेत आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. बच्ची के माता - पिता का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं.
एक दिन पहले हुआ बच्ची का जन्म

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










