
'असली पप्पू कौन है?' TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद में 'अर्थव्यवस्था' पर सरकार से पूछा सवाल
AajTak
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के सरकार के तरीकों पर सवाल खड़े किए. इस दौरान उन्होंने सरकार की नाकामी को उजागर करते हुए पूछा कि अब असली पप्पू कौन है? उन्होंने कहा कि किसी को नीचा दिखाने के लिए पप्पू शब्दावली का इस्तेमाल किया गया.
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को आर्थिक संकेतकों और अर्थव्यवस्था को संभालने के सरकार के तौर-तरीकों को लेकर सवाल खड़े किए. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा- अब असली पप्पू कौन है? लोकसभा में 2022-23 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच और 2019-20 के लिए अनुदान की अतिरिक्त मांगों पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा,‘किसी को नीचा दिखाने के लिए पप्पू शब्दावली का इस्तेमाल किया गया. आंकड़ों के जरिये पता चलता है कि असली पप्पू कौन है?
देश की नागरिकता क्यों छोड़ रहे लोग
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) कार्यालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन चार प्रतिशत गिर गया था, जो 26 महीनों के सबसे कम न्यूनतम स्तर पर है. उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में एक साल के भीतर 72 अरब डॉलर की कमी आई है. उन्होंने कहा कि विदेश राज्य मंत्री ने सदन में बताया कि पिछले नौ वर्षों में लाखों लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी. ऐसा क्यों हो रहा है कि लोग नागरिकता छोड़ रहे हैं.
सांसद महुआ ने दावा किया,‘विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी को इस्तेमाल किया जा रहा है. यह बताना चाहिए कि ईडी के मामलों में दोषसिद्धि का प्रतिशत क्या है? क्या सिर्फ लोगों को परेशान करने के लिए इस एजेंसी का इस्तेमाल हो रहा है? असली पप्पू कौन है?’ उन्होंने सवाल किया कि सरकार अतिरिक्त राजस्व, खासकर कर से इतर राजस्व संग्रह के लिए क्या कर रही है?
खिसियानी बिल्ली के जैसे व्यवहार न करे
तृणमूल सांसद ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा,‘हम लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं. हमारा यह अधिकार है कि सरकार की अक्षमता को लेकर सवाल करें. यह सरकार का राजधर्म है कि वह जवाब दे. वह ‘खिसियानी बिल्ली’ की तरह व्यवहार नहीं करे.’

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










