
असम सीएम हिमंता ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ मानहानि का केस किया, भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप
AajTak
मनीष सिसोदिया ने 4 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने पीपीई किट के ठेके में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि कोरोना काल में हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की कंपनी को गलत तरीके से PPE किट के ठेके दिलाए थे.
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. यह केस कामरूप के सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया गया है. दरअसल, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमंता बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे.
मनीष सिसोदिया ने 4 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने पीपीई किट के ठेके में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि कोरोना काल में हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की कंपनी को गलत तरीके से PPE किट के ठेके दिलाए थे.
कंपनी से ज्यादा पैसे में खरीदीं गईं पीपीई किट
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी की कंपनी को ठेका दिया. उन्होंने पीपीई किट्स के लिए ज्यादा रुपए का भुगतान कराया. उन्होंने दावा किया था कि उनके पास इसके सबूत हैं.
'कोविड की आड़ में में जमकर भ्रष्टाचार किया' मनीष सिसोदिया ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि असम के वर्तमान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जो 2020 में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे, तब उन्होंने कोविड की आड़ में जमकर भ्रष्टाचार किया है. उस समय उन्होंने अपने स्वास्थ्य विभाग से पीपीई किट्स खरीदने के ठेके जारी किए.
सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि जब कोई चुना हुआ मुख्यमंत्री या मंत्री अपनी पत्नी की कंपनी को या अपने बेटे के पार्टनर्स की कंपनियों को ठेके दे तो यह इस देश के कानून के तहत भ्रष्टाचार होता है. उन्होंने सवाल किया था कि बीजेपी बताए यह उसकी नजर में भ्रष्टाचार है या नहीं है. उन पर कार्रवाई होगी कि नहीं होगी. अपने मुख्यमंत्री को जेल में डालेंगे या नहीं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







