
असम-मेघालय सीमा पर हिंसक झड़प, फायरिंग में 6 की मौत, 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सस्पेंड
AajTak
असम और मेघालय के बीच एक बार फिर सीमा विवाद का मामसा सामने आया है. ताजा विवाद के बाद हुई फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई है. घटना कोई बड़ा रूप न ले ले. इसलिए मेघालय सरकार ने 7 जिलों में 48 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है.
असम और मेघालय के बीच एक बार फिर सीमा विवाद को लेकर हिंसक झड़प सामने आई है. ताजे विवाद में हुई फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों मेघालय के 5 लोग और एक फॉरेस्ट गार्ड शामिल है. घटना कोई बड़ा रूप न ले ले. इसलिए मेघालय सरकार ने एहतियातन 7 जिलों में 48 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है.
एजेंसी के मुताबिक असम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने मंगलवार सुबह 3 बजे मेघालय सीमा पर अवैध तरीके से लकड़ियां ले जा रहे ट्रक को रोका था. जब ट्रक ने भागने की कोशिश की, तो फॉरेस्ट गार्ड ने फायरिंग की और ट्रक का टायर पंचर हो गया. इस दौरान तीन लोग गिरफ्तार हुए थे.
बताया जा रहा है कि बाकी लोग भागने में सफल हो गए थे. इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड ने घटना के बारे में जिरिकेंडिंग थाने में जानकारी दी और अतिरिक्त पुलिसबल की मांग की. जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां मेघालय से बड़ी संख्या में लोग हथियार लेकर पहुंच गए.
पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने गिरफ्तार लोगों को छोड़ने की मांग करते हुए फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस टीम का घेराव कर लिया. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए फायरिंग की.
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि कुल 6 लोग मारे गए हैं. इनमें से एक फॉरेस्ट गार्ड है और 5 लोग मेघालय के रहने वाले हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में मेघालय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सीएम संगमा के मुताबिक, वेस्ट जैंतिया हिल्स, ईस्ट जैंतिया हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, री-भोई, ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स और साउथ वेस्ट खासी हिल्स जिलों में इंटरनेट पर रोक लगाई गई है.
अमित शाह की मौजूदगी में हुआ था करार

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










