
असम में बुलडोजर कार्रवाई पर यथास्थिति रहेगी: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य को भेजा नोटिस
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में बुलडोजर कार्रवाई में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवमानना की कार्रवाई शुरु करने की गुहार भी लगाई गई है. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई की.
असम (Assam) के सोनापुर कोचुटोली और गुवाहाटी जिले के लखीपुर और बंदरमाथा संरक्षित वन क्षेत्र के 48 निवासियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अवमानना याचिका पर अगली सुनवाई तक यथास्थिति जारी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के 17 सितंबर के आदेश की अवहेलना कर उनके घरों को बुलडोजर से ढहाने का आदेश दिया गया है, जबकि उन्हें इसके पहले किसी तरह का कोई भी नोटिस नहीं दिया गया है.
याचिका में बुलडोजर कार्रवाई में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवमानना की कार्रवाई शुरु करने की गुहार भी लगाई गई है. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई की.
बुलडोजर से ढहाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना के आरोप वाली याचिका पर जस्टिस भूषण आर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने सरकार को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने तीन हफ्ते में जवाब मांगा है. कोर्ट ने तब तक यथास्थिति बहाल रखने का आदेश दिया है.
क्या है पूरा मामला?
17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश दिया था कि देश में कोर्ट की अनुमति के बिना कोई भी विध्वंस नहीं किया जाना चाहिए. हालांकि, यह स्पष्ट किया गया कि यह आदेश सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों, रेलवे लाइनों और जल निकायों पर अतिक्रमण पर लागू नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: 3 फीट रास्ते के लिए भिड़े थे दो परिवार, टूट गए 23 परिवारों के मकान... बहराइच बुलडोजर एक्शन की असली कहानी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










