
असम में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 करोड़ से ज्यादा की 'याबा' ड्रग्स जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आप होशियार हो सकते हैं, लेकिन हमारे सूत्र उनसे भी अधिक होशियार हैं! कल रात श्रीभूमि पुलिस ने विश्वसनीय इनपुट के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा और 17,000 याबा गोलियां बरामद कीं.
असम के श्रीभूमि जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप जब्त की है. जिसमें 5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ‘याबा’ गोलियां शामिल हैं. जिनकी संख्या कई हजार हैं. एनसीबी की टीम ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आप होशियार हो सकते हैं, लेकिन हमारे सूत्र उनसे भी अधिक होशियार हैं! कल रात @sribhumipolice ने विश्वसनीय इनपुट के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा और 17,000 याबा गोलियां बरामद कीं.
असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जब्त की गई दवाओं का कुल मूल्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार लगभग 5.1 करोड़ रुपये होगा.
आपको बता दें कि याबा या थाई में 'क्रेजी मेडिसिन' मेथैम्फेटामाइन (एक शक्तिशाली और नशे की लत उत्तेजक) और कैफीन के मिश्रण के टैबलेट रूप जाना जाता है, जिसकी काफी मांग रहती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










