
अश्विनी वैष्णव ने गेमिंग इंडिस्ट्री के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को प्रोत्साहन पर हुई चर्चा
AajTak
अश्विनी वैष्णव ने गेमिंग इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की, जिसमें नए कानूनों के बाद उद्योग की चुनौतियों और कर्मचारियों की छंटनी पर चर्चा हुई. बैठक में ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने और उपयोगकर्ताओं के धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से बातचीत की गई.
भारत सरकार ने बीते महीने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे पूरी गेमिंग इंडस्ट्री हिल गई. ऑनलाइन गेमिंग कानून लाकर सरकार ने ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह से रोक लगा दी. हालांकि, सरकार को इसकी वजह से करीब 20 से 20 हज़ार करोड़ का नुकसान हो सकता है, टैक्स में भारी गिरावट आएगी. वहीं, इस क़ानून के तहत सरकार ने ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को बढ़ाने की बात कही थी.
इसी क्रम में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज (सोमवार) को गेमिंग इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की है. ये बैठक काफ़ी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि क़ानून के बाद गेमिंग से जुड़ी कई कंपनियों को बड़ा झटका लगा है. कई कंपनियां बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं.
बैठक में ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को प्रोत्साहन देने पर विशेष रूप से चर्चा हुई. साथ ही, उपयोगकर्ताओं के पैसों की सुरक्षा और उद्योग में व्यवस्थित बदलाव (ऑर्डरली ट्रांज़िशन) जैसे अहम मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. साथ ही नई नीतियों की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
यह भी पढ़ें: गेमिंग बिल का असर... 60% कर्मचारी निकालेगी ये कंपनी, CEO बोले- 'अब कोई ऑप्शन नहीं...'
सरकारी सूत्रों ने बताया कि बैठक में यह भी नोट किया गया कि उद्योग ने कानून के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं.
इससे पहले शुक्रवार को भी गेमिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय आईटी सचिव के साथ बैठक की थी. इस प्रकार, इस बैठक ने गेमिंग इंडस्ट्री को एक नई दिशा देने और इसके सामने बढ़ रही चुनौतियों का समाधान ढूंढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










