
अवैध संबंध, किडनैपिंग और जंगल में लाश... लापता मोबाइल फोन में छुपा है कातिल का राज
AajTak
प्रयागराज में BJP नेता रणधीर यादव का कत्ल दोस्त की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते हुआ था. इस बात खुलासा पुलिस की पकड़ में आए एक आरोपी ने कर दिया है. लेकिन पुलिस को अभी भी एक अहम सुराग की तलाश है.
Prayagraj BJP Leader Randhir Yadav Murder Mystery: यूपी के प्रयागराज में बीजेपी नेता रणधीर सिंह यादव की हत्या का मोटिव अब सामने आ गया है. इस हत्याकांड में शामिल आरोपी राम सिंह ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि डॉ. उदय यादव ने रणधीर सिंह यादव और उसकी पत्नी के अवैध संबंधों का सच सामने आने के बाद ही उसकी हत्या की साजिश रची थी. यही नहीं, रणधीर की हत्या के बाद जब उदय उसका मोबाइल देख रहा था, तो उसके मोबाइल फोन में अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें देखकर उसका खून खोल उठा था. इसी के बाद उदय ने रणधीर की लाश को रेलवे ट्रैक पर रखवाया था.
इस सनसनीखेज हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस के सामने एक और चुनौती अभी तक बनी हुई है, वो है मृतक रणधीर का मोबाइल फोन. दरअसल, एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी रणधीर का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है. पुलिस लगातार उसका मोबाइल तलाश कर रही है. हालांकि राम सिंह ने पुलिस को बताया कि रणधीर की हत्या के बाद, उसके मोबाइल फोन को आरोपी डॉ. उदय अपने साथ ले गया था.
उदय वही शख्स है जिसकी पत्नी के साथ कथित तौर पर रणधीर के अवैध संबंध थे. उदय रणधीर के मोबाइल में अपनी पत्नी की अंतरंग तस्वीरें देखने के बाद आक्रोशित हो उठा और इस खूनी वारदात को साथियों संग मिलकर अंजाम दे डाला.
हत्या का असली मोटिव पुलिस पूछताछ में आरोपी राम सिंह ने बताया कि हत्या की जड़ में अवैध संबंधों का राज़ छिपा है. दरअसल, रणधीर यादव और उदय यादव की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं. दोनों के बीच संबंध बन गए थे. जब यह बात खुली तो उदय का गुस्सा फूट पड़ा था. तभी उसने हत्या की साजिश रची. यही नहीं, रणधीर की हत्या के बाद जब उदय ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें पाकर उसका खून खौल उठा. इसी वजह से उसने लाश को रेलवे ट्रैक पर रखवा दिया था, ताकि सबूत पूरी तरह मिट जाएं.
क्या हुआ था उस दिन? 22 अगस्त की रात रणधीर यादव नवाबगंज बाजार के एक ढाबे पर अपने दोस्तों के साथ बैठे थे. स्कॉर्पियो से वहां पहुंचे थे. रणधीर ने दोस्तों के साथ वहां खाना खाया और शराब पी. दोस्तों के बीच यह एक आम शाम की तरह लग रही थी, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यही रणधीर की आखिरी शाम बनने वाली है. इसी दौरान हत्या की साजिश धीरे-धीरे परवान चढ़ रही थी.
गुमशुदगी से मचा हड़कंप ढाबे से निकलने के बाद रणधीर यादव अचानक गायब हो गए. पूरी रात घर न लौटने पर उनके परिवार की चिंता बढ़ गई. अगली सुबह उनकी पत्नी बबली यादव ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. इलाके में अफवाह फैल गई कि शायद नेता जी का अपहरण हो गया है. पूरे प्रयागराज जिले में यह खबर आग की तरह फैल गई और पुलिस भी हरकत में आ गई.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










