
अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान तेज, 25 गिरफ्तार
AajTak
दक्षिणी रेंज के ज्वाइंट सीपी ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशियों में चार महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं. जब उनकी जांच की गई, तो इनमें से कई के पास भारत के परिचय पत्र मिले हैं, जो इन्होंने जाली दस्तावेजों के आधार पर हासिल किए हैं.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. महज एक दिन में दक्षिण और उत्तर दक्षिण पुलिस ने अभियान चला कर 24 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से कुछ 1 साल से तो कुछ कई सालों से राजधानी दिल्ली में रह रहे थे. कोई अपना कारोबार कर रहा था, तो कोई कूड़ा बिन रहा था और कोई कबाड़ के काम में लगा हुआ था. इनमें से कुछ अस्पताल में अटेंडेंट का भी काम कर रहे थे.
दक्षिणी रेंज के ज्वाइंट सीपी ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशियों में चार महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं. जब उनकी जांच की गई, तो इनमें से कई के पास भारत के परिचय पत्र मिले हैं, जो इन्होंने जाली दस्तावेजों के आधार पर हासिल किए हैं.
'फर्जी दस्तावेजों के आधार पर...'
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "पुलिस को आशंका है कि कुछ बिचौलिए इनकी न सिर्फ जाली दस्तावेज बनवाने में मदद करते हैं, बल्कि इन जाली दस्तावेजों के आधार पर उनके वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड बनवाते हैं और फिर छोटे-मोटे काम दिलाने से लेकर रहने के लिए भी इंतजाम करते हैं."
पुलिस का कहना है कि इनसे लगातार पूछताछ जारी है. कुछ नाम सामने भी आए हैं, जो इन घुसपैठियों की दस्तावेज बनवाने में मदद किया करते थे.
यह भी पढ़ें: 'अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजने के बजाए हिरासत में क्यों रखा जा रहा', SC का केंद्र सरकार से सवाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










