
अवैध घुसपैठ करने वाले 3000 बांग्लादेशी गिरफ्तार, मवेशियों की तस्करी पर पाबंदी, BSF ने दी जानकारी
AajTak
बीएसएफ इस वक़्त 193 बटालियन के साथ देश के बॉर्डर की रक्षा कर रहा है. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की सुरक्षा बीएसएफ के हाथों में है. बांग्लादेश सीमा के साथ भारत की 4100 किमी भूमि और 930 किमी नदी सीमा क्षेत्र लगा हुआ है.
अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने वाले करीब 3000 बांग्लादेशी लोगों को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इस साल गिरफ्तार किया है. वहीं, मवेशियों की तस्करी पर पाबंदी लगाई है जिसके चलते इस साल अक्टूबर तक 80 हजार मवेशियों की तस्करी हुई जबकि इससे पहले दो-तीन साल में यह आंकड़ा 1.7 लाख था. 57वें बीएसएफ स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










