
अलीगढ़: करणी सेना को मुस्लिम युवक से अंडरगार्मेंट्स की दुकान हटवाना पड़ा भारी, 3 को जेल
ABP News
Aligarh News: करणी सेना को महिलाओं के मुस्लिम युवक की अंडर गारमेंट्स की दुकान हटानी महंगी पड़ गई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जिला अध्यक्ष सहित तीन को जेल दिया है.
अलीगढ़ में करणी सेना को मुस्लिम युवक की अंडरगार्मेंट्स की दुकान को हटवाना महंगा पड़ गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला अध्यक्ष समेत 3 को जेल भेज दिया है. इस पर करणी सेना के द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है. यह प्रदर्शन बीते दिनों युवा जिला अध्यक्ष सचिन राघव की गिरफ्तारी के बाद किया जा रहा है. जिसमें करणी सेना के दर्जनों पदाधिकारियों के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष सचिन राघव को जेल से बाहर लाने की मांग की जा रही है.
सभी का एक ही कहना है कि करणी सेना के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है. जबकि हिंदू आस्थाओं के साथ मुस्लिम जिहादियों के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा था. जिसमें बीते दिनों महाशिवरात्रि के पर्व पर खेरेश्वर धाम में मौजूद मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक के द्वारा महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स की दुकान लगाई जा रही थी. जिस युवक के द्वारा दुकान लगाई जा रही थी उसकी दुकान हटाने की बात सचिन राघव के द्वारा कही गई थी, लेकिन पुलिस के द्वारा सचिन राघव को जेल भेज दिया गया.
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के द्वारा बताया गया कि करणी सेना के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है. बीते दिनों भी सचिन राघव को पुलिस के द्वारा जेल भेजा गया था, जबकि इस तरह के बयान अन्य नेताओं के द्वारा भी दिए गए थे लेकिन करणी सेना के पदाधिकारियों को पुलिस के द्वारा जेल नही भेजा गया.
उन्होंने कहा कि आज भी हिंदू आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले मुस्लिम युवक के द्वारा मंदिर परिसर में महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स की दुकान लगाने का जब सचिन राघव के द्वारा विरोध किया तो पुलिस के द्वारा उन्हें जेल भेजा गया.

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












