
अलास्का के लिए रवाना हुए ट्रंप, पुतिन संग मीटिंग से पहले दी धमकी! कहा- बातचीत फेल हुई तो गंभीर नतीजे होंगे
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयर फ़ोर्स वन से वॉशिंगटन से अलास्का के लिए रवाना हो गए हैं. जहां उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होगी. रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा कि 'High stakes' यानी बहुत बड़ा दांव.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयरफोर्स वन से वॉशिंगटन से अलास्का के लिए रवाना हो गए हैं. जहां उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होगी. दोनों नेताओं के बीच आज रात 12.30 बजे मुलाकात होनी है. अलास्का के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि वो (पुतिन) ट्रंप की अर्थव्यवस्था में दिलचस्पी रखते हैं. राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अगर हम प्रगति करते हैं, तो मैं इस पर बात करूंगा. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक रूस-यूक्रेन युद्ध नहीं रुकता, तब तक कोई व्यापार नहीं होगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप और पुतिन की बैठक के दौरान यूक्रेन में युद्धविराम समझौते पर बातचीत होने की उम्मीद है.ट्रंप ने इस बातचीत को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि बातचीत का कुछ न कुछ नतीजा जरूर निकलेगा. यूक्रेन के क्षेत्रीय मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अपनी जमीन पर खुद फैसला लेना होगा.
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ट्रंप ने कहा कि पुतिन को लगता है कि इससे उनकी वार्ता की स्थिति मजबूत होती है, लेकिन मुझे लगता है कि इससे उन्हें नुकसान होता है. मेरा मानना है कि वे बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं. ट्रंप ने मीटिंग को बताया- 'बहुत बड़ा दांव'
पुतिन के साथ मीटिंग के संभावित नतीजों के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लट्निक, सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ और अन्य शीर्ष सहयोगी भी इस मीटिंग में शामिल होंगे. अलास्का के लिए रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा कि 'High stakes' यानी बहुत बड़ा दांव.
ट्रंप अलास्का की ओर रवाना, लेकिन इस वक्त पुतिन कहां हैं?
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप जहां अलास्का के लिए रवाना हो गए हैं, वहीं पुतिन फिलहाल रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में हैं और वहां से अलास्का के लिए निकलेंगे. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के अनुसार पुतिन इस समय रूस के फार ईस्ट इलाके मगदान में हैं, जहां उन्होंने स्थानीय सरकारी अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की. इसके साथ ही उनका एक स्थानीय औद्योगिक प्लांट का दौरा करने का भी कार्यक्रम है. पेस्कोव ने कहा कि ये शहर महत्वपूर्ण है. पुतिन यहां कई बार आ चुके हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






