
अलविदा 'Two Rupees डॉक्टर'... 50 साल तक 2 रुपये में इलाज करने वाले डॉ. गोपाल नहीं रहे, CM ने जताया शोक
AajTak
डॉ. गोपाल हर रोज सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक अपने निवास 'लक्ष्मी' में स्थित क्लिनिक में मरीजों का इलाज करते थे. बच्चे, बुजुर्ग, युवा- उनके पास कन्नूर और आसपास के जिलों से सैकड़ों मरीज आते थे. सभी के लिए वे 'जनता के डॉक्टर' और 'दो रुपये वाले डॉक्टर' (Two Rupee Doctor) के नाम से प्रसिद्ध थे.
कन्नूर जिले में बीते पांच दशकों से सिर्फ दो रुपये फीस लेकर हजारों गरीब मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. ए के रैरु गोपाल का रविवार को बुजुर्गावस्था से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया. उनकी उम्र 80 साल थी. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं. पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है.
डॉ. गोपाल हर रोज सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक अपने निवास 'लक्ष्मी' में स्थित क्लिनिक में मरीजों का इलाज करते थे. बच्चे, बुजुर्ग, युवा- उनके पास कन्नूर और आसपास के जिलों से सैकड़ों मरीज आते थे. सभी के लिए वे 'जनता के डॉक्टर' और 'दो रुपये वाले डॉक्टर' (Two Rupee Doctor) के नाम से प्रसिद्ध थे.
गरीब मरीजों को देते थे मुफ्त दवाइयां
हाल के वर्षों में उनकी तबीयत को देखते हुए इलाज का समय बदलकर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया था. डॉ. गोपाल सिर्फ इलाज ही नहीं करते थे, बल्कि जो मरीज दवाइयां नहीं खरीद सकते थे, उन्हें निःशुल्क दवा भी देते थे.
मई 2024 में उन्हें अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण क्लिनिक बंद करना पड़ा, जिससे क्षेत्र के गरीब मरीजों को गहरा झटका लगा. उनका अंतिम संस्कार कन्नूर के पय्यंबलम में रविवार दोपहर किया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










