
अरुणाचल प्रदेश में PM मोदी ने उद्यमियों से की मुलाकात, जीएसटी सुधारों पर की चर्चा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईंटानगर में स्थानीय उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी सुधारों और स्थानीय उत्पादों के प्रचार पर चर्चा की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में स्थानीय उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद किया. प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित सार्वजनिक बैठक के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का भी दौरा किया और वहां प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों का बारीकी से अवलोकन किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों से नए जीएसटी सुधारों से उनके व्यवसाय पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी ली. उन्होंने स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता के बारे में भी विस्तार से पूछा और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान के तहत देशी उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया.
पीएम मोदी ने कहा, अरुणाचल की यह भूमि उगते सूर्य की धरती के साथ देशभक्ति के उफान की भी धरती है. जैसे तिरंगे का पहला रंग केसरिया है, वैसे ही अरुणाचल का पहला रंग भी केसरिया है. यहां का हर व्यक्ति शौर्य और शांति का प्रतीक है.
एक अधिकारी ने बताया कि यह संवाद ना सिर्फ स्थानीय व्यवसायिक समुदाय के लिए उत्साहजनक रहा, बल्कि यह सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है, जो सीमा राज्य में जमीनी स्तर पर उद्यमिता को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया, ताकि राज्य के छोटे और मध्यम उद्यमियों को और अधिक अवसर मिल सकें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










