
अरुणाचल प्रदेश: फरार IAS के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, डबल सुसाइज केस में SIT जांच शुरू
AajTak
यौन शोषण और दबाव डालने के गंभीर आरोपों में घिरे दिल्ली सरकार में तैनात विशेष सचिव (PWD) आईएएस तालो पोटोम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है. पोटोम इस वक्त फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
अरुणाचल प्रदेश में हुए दोहरे आत्महत्या कांड ने प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. इस मामले में यौन शोषण और दबाव डालने के गंभीर आरोपों में घिरे दिल्ली सरकार में तैनात विशेष सचिव (PWD) आईएएस तालो पोटोम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है. पोटोम इस वक्त फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
मामला राजधानी ईटानगर का है, जहां 19 वर्षीय युवक और ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) के कार्यकारी अभियंता लिकवांग लोवांग की रहस्यमयी आत्महत्या के बाद सनसनी फैल गई थी. मृतक युवक के परिवार ने आरोप लगाया है कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने उसके साथ लंबे समय तक यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना की. परिवार का कहना है कि जब तक आईएएस तालो पोटोम की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव को नहीं लेंगे.
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) टुम्मे एमो ने शनिवार को बताया कि जांच टीम का नेतृत्व ईटानगर SDPO केंगो डिर्ची कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “आईएएस अधिकारी अब भी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.”
DIG ने बताया कि जांच टीम SP तिराप के साथ भी समन्वय में काम कर रही है क्योंकि दूसरे आरोपी लिकवांग लोवांग, जिन्होंने घटना के कुछ घंटों बाद आत्महत्या कर ली, के सुसाइड नोट में खुद को HIV पॉजिटिव बताया गया था. पुलिस लोवांग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
DIG टुम्मे एमो ने यह भी कहा कि जब तालो पोटोम की गिरफ्तारी होगी, तो उनका HIV टेस्ट भी कराया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने शुक्रवार को तालो पोटोम के ईटानगर स्थित घर पर छापा मारा. जांचकर्ताओं को पता चला कि पोटोम ने एक नया मोबाइल फोन खरीदा था, जिसमें उन्होंने एक सिम कार्ड डालकर बेडरूम में छोड़ दिया, जबकि दूसरा सिम उनके केयरटेकर के पास मिला. SDPO डिर्ची ने बताया कि “केयरटेकर ने पहले टीम को घर में प्रवेश से रोका था, लेकिन बाद में पुलिस ने फोन और अन्य वस्तुएं जब्त कर लीं.”

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









