
अरुणाचल के तवांग जिले ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस वजह से गिनीज बुक में आया नाम
AajTak
अरुणाचल प्रदेश का तवांग जिला गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है. दरअसल, यहां सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान सीएम खांडू ने कहा कि पहाड़ियों में बेहतर सड़कों के साथ सड़क सुरक्षा के उपायों पर जागरूकता और यातायात के नियमों का पालन करना और भी महत्वपूर्ण है.
चीन के बॉर्डर से सटा अरुणाचल प्रदेश का तवांग जिला गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है. दरअसल यहां सड़क सुरक्षा को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान 2350 हेलमेटों का इस्तेमाल कर 'जय हिंद' लिखा गया था.
सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने की. इसके बाद हेलमेटों के इस्तेमाल से जय हिंद बनाया गया. तवांग और पश्चिम कामेंग जिले के विधायकों के साथ सीएम खांडू ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया.
अमेजिंग नमस्ते फाउंडेशन द्वारा अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से विश्व रिकॉर्ड बनाकर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई गई. इस दौरान 'लक्ष्य' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
अमेजिंग नमस्ते फाउंडेशन के अध्यक्ष खांडू और अतुल कुलकर्णी ने संयुक्त रूप से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि स्वप्निल डांगोरिकर से प्रमाण पत्र प्राप्त किया. इस अवसर पर सीएम खांडू ने कहा कि पहाड़ियों में बेहतर सड़कों के साथ सड़क सुरक्षा उपायों पर जागरूकता और यातायात नियमों का पालन करना और भी महत्वपूर्ण हो गया है.
उन्होंने कहा कि युवा अच्छी सड़कों पर तेज ड्राइव करते हैं. अक्सर यह पाया गया है कि हादसों का बड़ा कारण ओवर-स्पीडिंग है. विश्व रिकॉर्ड बनने से लोगों का ध्यान सड़क सुरक्षा औऱ हेलमेट के इस्तेमाल की ओर आकर्षित होगा.
(रिपोर्ट- युवराज मेहता)

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










