
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, ऐलान कर लिखा- यहीं खत्म कर रहा हूं
AajTak
अरिजीत सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की बात कही है. जानिए उनके इमोशनल पोस्ट, करियर संघर्ष और म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी बड़ी उपलब्धियां.
बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल गायकों में से एक अरिजीत सिंह ने साल के पहले ही महीने में एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह अब आगे से प्लेबैक सिंगर के तौर पर नए असाइनमेंट नहीं लेंगे.
अरिजीत सिंह ने किया पोस्ट
अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने पोस्ट में लिखा- नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं आगे से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया काम नहीं लेने वाला हूं. मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं. यह एक बेहद खूबसूरत सफर रहा.
इस पोस्ट के सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मच गई है.
रियलिटी शो से हुई थी शुरुआत
अरिजीत सिंह आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम माने जाते हैं. उनकी आवाज न सिर्फ रोमांटिक गानों की पहचान बनी, बल्कि दर्द, सूफी और देशभक्ति गीतों में भी उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










