
अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली में दोबारा सत्ता पाना अब कितना मुश्किल, कितना आसान? | Opinion
AajTak
आतिशी को दिल्ली की सत्ता सौंपकर अरविंद केजरीवाल पहले के मुकाबले ज्यादा फ्रीडम महसूस कर रहे होंगे, क्योंकि अब तो मनीष सिसोदिया फिर से हर कदम पर उनके साथ हो गये हैं - लेकिन क्या सत्ता में वापसी भी आसान हो सकेगी?
अरविंद केजरीवाल अक्सर विपश्यना करने जाते रहे हैं. विपश्यना की अरविंद केजरीवाल के कामकाज में ब्रेक जैसी ही भूमिका लगती. जेल जाने से पहले चुनाव कैंपेन के बीच से समय निकाल कर भी विपश्यना के लिए चले गये थे, जबकि उस वक्त प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से नोटिस पर नोटिस भेजे जा रहे थे.
विपश्यना के बाद अरविंद केजरीवाल तरोताजा होकर फिर से काम में जुट जाते हैं. जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह इस्तीफा देने का फैसला लिया है, और अपनी जगह आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया, ये तो आपदा में अवसर का लाभ उठाने जैसा ही लगता है.
अब तिहाड़ जेल में बंद रहने से बड़ी आपदा भला अरविंद केजरीवाल के लिए क्या हो सकती है, लेकिन अब तो ऐसा लगता है जैसे जेल की कोठरी में भी अरविंद केजरीवाल विपश्यना की तरह ही मेडिटेशन करके निकले हैं.
अरविंद केजरीवाल अभी जो कुछ भी कर रहे हैं या करने जा रहे हैं, वे सभी फैसले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ही ध्यान में रख कर लिये जा रहे हैं - लेकिन समझने वाली बात ये है कि दिल्ली की सत्ता में वापसी अरविंद के चांस कितने हैं?
केजरीवाल को खुल कर ‘खेला’ करने का मौका मिल गया है
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, और इसके साथ ही बीजेपी और कांग्रेस की ये डिमांड भी खत्म ही हो गई है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










