
अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने पंजाब सरकार को लिखा पत्र
AajTak
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पंजाब पुलिस भी इन दिनों सुरक्षा दे रही है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पंजाब पुलिस की आवाजाही के बारे में सवाल उठाए हैं. इस मामले पर गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली पुलिस को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पंजाब पुलिस द्वारा केजरीवाल के दिल्ली में रहने के दौरान उनकी सुरक्षा में अपने कर्मियों को तैनात करने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर तकरार जारी है. पंजाब में AAP की सरकार है और पार्टी का प्रमुख होने के नाते पंजाब पुलिस केजरीवाल को सुरक्षा दे रही है. वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की ओर से जेड प्लस सुरक्षा दी गई है. जिसके तहत उन्हें निजी सुरक्षा अधिकारी, दो एस्कॉर्ट, वॉचर, सशस्त्र गार्ड और तलाशी स्टाफ समेत करीब 60 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं.
गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली पुलिस को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पंजाब पुलिस द्वारा केजरीवाल के दिल्ली में रहने के दौरान उनकी सुरक्षा में अपने कर्मियों को तैनात करने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.
सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा
दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP सिक्योरिटी के अधिकारियों ने पत्र लिखकर दिल्ली के आसपास पंजाब पुलिस की आवाजाही के बारे में सवाल उठाए हैं. दिल्ली में आगे विधानसभा चुनाव हैं और पंजाब में AAP की सरकार है, लिहाजा पंजाब के आम आदमी पार्टी के बड़े नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए दिल्ली आ रहे हैं.
पंजाब पुलिस देती है सुरक्षा
सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी पंजाब में रूलिंग पार्टी है और उसके मुखिया पर हाई लेवल का खतरा है. हाल ही में खुफिया एजेंसियों द्वारा भी खालिस्तानी और चरमपंथी संगठनों से केजरीवाल की जान को ख़तरे का अलर्ट मिला था. खतरे की आशंका और अलर्ट की वजह से पंजाब पुलिस की एक टीम भी केजरीवाल को सुरक्षा देती है. इसी को लेकर लगातार तकरार हो रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










