
अयोध्या में बंदरों के लिए अनशन भी कर चुका है CM रेखा गुप्ता का हमलावर, पूछताछ में बताई सपने में शिवलिंग की थ्योरी
AajTak
दिल्ली के सीएम आवास पर हर बुधवार को जन सुनवाई होती है. जन सुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता लोगों से मुखातिब हो रही थीं. इसी बीच आरोपी ने पहले रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा. उसके बाद वह उनकी तरफ झपटा और धक्का दे दिया. लेकिन पीछे दीवार होने की वजह से रेखा गुप्ता उससे टिक गईं. लेकिन इस बीच आरोपी ने उनके बाल पकड़ लिए.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हमला किया गया. सीएम आवास पर साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान एक शख्स ने रेखा गुप्ता से मारपीट की. आरोपी डॉग लवर बताया जा रहा है लेकिन अब पता चला है कि वह बंदरों के लिए भी अनशन कर चुका है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियां मिलकर आरोपी से पूछताछ कर रही हैं. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का अयोध्या आना-जाना रहा है और वह इस साल मई में अयोध्या में बंदरों की सुरक्षा को लेकर अनशन भी कर चुका है. वह राजकोट में भी पशु हितों को लेकर भी प्रदर्शन कर चुका है.
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश भाई खिमजी को पुलिस ने पांच दिनों की रिमांड पर भेज दिया है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सीआरपीएफ सिक्योरटी मुहैया कराई है. फिलहाल सीएम की मौजूदा सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है. उन्हें फिलहाल जेड सिक्योरिटी दी गई है जिसकी समीक्षा की जा रही है. इसके बाद उन्हें जेड प्लस सुरक्षा भी दी जा सकती है.
सीएम आवास पर कल क्या हुआ?
दिल्ली के सीएम आवास पर हर बुधवार को जन सुनवाई होती है. जन सुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता लोगों से मुखातिब हो रही थीं. इसी बीच आरोपी ने पहले रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा. उसके बाद वह उनकी तरफ झपटा और धक्का दे दिया. लेकिन पीछे दीवार होने की वजह से रेखा गुप्ता उससे टिक गईं. लेकिन इस बीच आरोपी ने उनके बाल पकड़ लिए.
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू में करने की कोशिश की. आरोपी के हाथों पर लोगों ने मारा जिससे वह बाल छोड़ दे. सीएम हाउस में तकरीबन एक मिनट तक यह हंगामा होता रहा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










